फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NIA raids several areas of Palwal-Nuh, 8 suspects detained

Delhi NCR News: पलवल-नूंह के कई इलाकों में एनआईए का छापा, 8 संदिग्ध हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर का निवासी बनकर घूम रहा था पाक एजेंट, मेवात में फैलाया जाल 2017 के संपर्क खंगाल रही एजेंसियां, तकनीकी साक्ष्यों की जांच तेज तीन दिनों से केंद्रीय खुफिया विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार संदिग्धों से पूछताछ में जुटीं संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। मेवात क्षेत्र में कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम भी सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को एनआईए की टीम ने पलवल और नूंह जिले के कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया। एनआईए की टीम ने जिले के बहीन थाना क्षेत्र में और नूंह के पुन्हाना क्षेत्र में पूरे दिन संदिग्धों के घरों में सर्च अभियान चलाया। केंद्रीय खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद पलवल और नूंह से करीब आठ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पिछले तीन दिनों से केंद्रीय खुफिया विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में बहीन थाना क्षेत्र के पावसर गांव से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। वही, तीसरा युवक कथित पाकिस्तानी जासूस का करीबी सहयोगी है। इसी ने पाकिस्तानी जासूस को जम्मू-कश्मीर से मेवात क्षेत्र में लाया था। वहीं, नूंह जिले के पांच अन्य संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। यह पूछताछ जम्मू कश्मीर में गिरफ्तार एक युवक से मिली जानकारी के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन


खुफिया विभाग की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि पाकिस्तानी एजेंट ने खुद को श्रीनगर का निवासी बताया था। एजेंट ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर युवकों से दोस्ती की थी। विभाग इन युवकों से यह जानकारी जुटाने में लगी है कि पाकिस्तानी एजेंट किन-किन लोगों से मिला था और किन-किन स्थानों का दौरा किया था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध एजेंट ने बहीन और तावड़ू क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहकर अपना नेटवर्क तैयार किया। सूत्रों के अनुसार वह पहले बहीन थाना क्षेत्र के गांव पावसर में काफी समय तक रहा और बाद में नूंह जिले के तावड़ू इलाके में भी ठिकाना बनाए रखा। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि 2017 के दौरान कुछ युवक जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में आए थे, जिनके पाकिस्तान लिंक होने की आशंका जताई जा रही है। इसी आधार पर एजेंसियां पुराने संपर्कों और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मामले की संवेदनशीलता के चलते आधिकारिक बयान देने से बच रही हैं। हालांकि आने वाले दिनों में इस जांच में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article