{"_id":"632f0a216db5170a8433e9f5","slug":"nia-arrests-three-leaders-of-criminal-gangs-for-conspiracies-to-commit-terror-acts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एनआईए ने आपराधिक गिरोह के तीन सरगना पकड़े, हत्या-वसूली समेत कई मामले में संलिप्तता पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एनआईए ने आपराधिक गिरोह के तीन सरगना पकड़े, हत्या-वसूली समेत कई मामले में संलिप्तता पर की कार्रवाई
Sat, 24 Sep 2022 07:16 PM IST
आकाश दुबे
एएनआई
एएनआई
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 24 Sep 2022 07:16 PM IST
सार
एनआईए ने आरोपियों को विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों जैसे हत्या, लोगों से अपने गिरोह को चलाने के पैसा वसूलने के लिए धमकाना आदि में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को दहशत फैलाने की साजिश को अंजाम देने के आरोप में आपराधिक गिरोह के तीन सरगना पकड़े हैं। आरोपियों को विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों जैसे हत्या, लोगों से अपने गिरोह को चलाने के पैसा वसूलने के लिए धमकाना आदि में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एनआईए के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज, कौशल और भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी हत्या सहित विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। ये ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के जरिए इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड भी जुटा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन