{"_id":"5c438bfbbdec227371484af3","slug":"nia-again-took-habib-into-custody-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हबीब प्रकरण: रात को आया घर, सुबह फिर पूछताछ के लिए पहुंचा दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हबीब प्रकरण: रात को आया घर, सुबह फिर पूछताछ के लिए पहुंचा दिल्ली
Sun, 20 Jan 2019 02:13 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
NIA
- फोटो : फाइल फोटो
नई मंडी चौकी क्षेत्र के कलौली गांव में बृहस्पतिवार तड़के एनआईए की टीम ने दबिश देकर हबीब को हिरासत में लिया था। टीम उसे दिल्ली मुख्यालय ले गई थी। शाम को एनआईए ने उसे छोड़ दिया था। शुक्रवार सुबह हबीब को बुलाकर शाम को छोड़ा गया। शनिवार सुबह फिर से उसे दिल्ली बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
एनआईए और यूपी एटीएस की टीम बृहस्पतिवार तड़के गांव कलौली पहुंची थी, जहां टीम ने हबीब पुत्र उमर के घर दबिश दी। करीब चार घंटे तक टीम हबीब के घर में रही। सूत्रों के अनुसार, तलाशी में पुलिस को घर से कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
एनआईए हबीब को दिल्ली मुख्यालय ले गई थी। बताया गया कि हबीब पांच माह पूर्व ही सऊदी अरब में छोड़कर नौकरी कर लौटा था। सऊदी अरब में हबीब के किसी परिचित ने उसे छह हजार रियाल और मोबाइल भारत में किसी को देने के लिए दिए थे। संबंधित व्यक्ति हबीब से यह सामान ले गया था। ग्राम प्रधान तौफिक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पूछताछ के बाद हबीब को छोड़ दिया गया था। शुक्रवार भी पूछताछ की गई। शनिवार तड़के फिर से हबीब दिल्ली रवाना हो गया।
विज्ञापन