फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NHAI will help Traffic Police on hiway

हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की मदद करेगी एनएचएआई

Sat, 03 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम Updated Sat, 03 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
NHAI will help Traffic Police on hiway
ट्रेफिक सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (एनएच-8) पर बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए एनएचएआई ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करेगी। हीरो चौक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद एनएचएआई द्वारा हाईवे पर कई अन्य सुधार किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक निर्बाध रूप से चलाया जा सके।

एनएचएआई पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। एक्सप्रेसवे पर कुछ कमियां भी हैं। लेकिन इन्हें दूर करने में अभी समय लगेगा। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, गुरुग़्राम पुलिस एक्सप्रेसवे पर बेहतर ट्रैफिक परिचालन के लिए जो भी सुधार अपने स्तर पर करना चाहती है, कर सकती है।

विज्ञापन

 

लेकिन इन सुधारों को शुरू में ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल होगा। ट्रायल में सफल होने के बाद ही इसे स्थायी रखा जाएगा। बता दें कि ट्रैफिक  परिचालन में सुधार के लिए अभी एक्सप्रेसवे पर हीरो चौक  के पास फ्लाईओवर के साथ अंडरपास का भी निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली-जयपुर साइड फ्लाईओवर का निर्माण तेज गति से चल रहा है, लेकिन जयपुर-दिल्ली साइड निर्माण शुरू करने में कुछ बाधाएं बीच में आ रही हैं। ये निर्माण हटाने के लिए अभी मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में एनएचएआई को इस साइड काम करने में परेशानी आ रही है।

 

यदि इस साइड काम शुरू कर दिया जाता है तो जयपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को गुजारने के लिए अधिक जगह नहीं मिल पाएगी, जिससे ट्रैफिक  जाम की समस्या पैदा हो जाएगी। इस मसले के समाधान के लिए 25 जनवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

 

इस निर्माण को पूरा करने के लिए मई 2017 का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, सुभाष चौक की ओर से हीरो चौक आने वाले वाहनों की सहूलियत के लिए सेक्टर-10 या फिर दिल्ली की ओर जाने के लिए हाईवे पर पुलिस ने कट खोला है।

 

ताकि वाहनों को खेड़कीदौला(करीब 12 किलोमीटर) तक की दूरी अधिक न नापनी पड़े। इसके अलावा आज(शनिवार) से खेड़कीदौला टोल पर टोल लेने की प्रक्रिया शुरू होने से यहां क्रॉसिंग जाम की समस्या बढ़ने वाली है। जिससे हीरो फ्लाईओवर के पास बनाया गया कट भी वाहन चालकों को राहत देगा।

 

पुलिस बेहतर ट्रैफिक सुधार के लिए इंतजाम कर सकती है, पुलिस जो भी व्यवस्था में सुधार करने के लिए काम करे, उसे ट्रायल के तौर पर लें, बेहतर प्रबंधन होने पर ही इसे स्थायी किया जा सकता है।-एके शर्मा, निदेशक(निदेेशक), एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed