फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NH-24: Traffic opened so had to stop work.

एनएच 24 : ट्रैफिक खोला तो रोकना पड़ा काम

Thu, 08 Jan 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 08 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
NH-24: Traffic opened so had to stop work.
एनएच-24 धंसने के बाद पीडब्ल्यूडी ने महज 9 घंटे के भीतर करीब 25 फीट गहरी और 20 फीट चौड़ी खाई को भरकर ट्रैफिक शुरू कर दिया। बावजूद इसके 60 घंटे से ज्यादा बीतने पर भी पीडब्ल्यूडी की एनएच डिवीजन ब्लैक टॉप (काली सड़क) नहीं बना पाई।
विज्ञापन


20 फीट चौड़े क्षेत्र में पत्थर कुटाई करने में पीडब्ल्यूडी को 48 घंटे लग गए। दरअसल, हाईवे के हैवी ट्रैफिक के आगे मरम्मत कार्य नहीं चल पा रहा है।

पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी मरम्मत कार्य करते हैं तो ट्रैफिक जाम हो जाता है और ट्रैफिक जाम खुलवाते हैं तो मरम्मत कार्य बाधित हो जाता है।

बीच-बीच में रुकता रहा मरम्मत का काम ः बुधवार की सुबह पीडब्ल्यूडी की एनएच-डिवीजन ने हाईवे की मरम्मत का काम शुरू कराया। सुबह 11 बजे पत्थर कुटाई का काम शुरू हुआ तो एनएच पर ट्रैफिक जाम हो गया।
विज्ञापन


दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मरम्मत कार्य के चलते आधी सड़क पर बैरीकेडिंग कर बाकी हिस्से से वाहनों को गुजारा गया। करीब दो बजे तक पत्थर डालने के काम के चलते ट्रैफिक रेंगकर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद ही ट्रैफिक मैनेज किया
हैवी ट्रैफिक संचालन के बीच सड़क मरम्मत का काम करना कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात रहे, लेकिन पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने की वजह से ट्रैफिक कंट्रोल करना मुश्किल हो गया।

इसके बाद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को भी ट्रैफिक कंट्रोल करने में जुटना पड़ा। कुछ कर्मचारी ट्रैफिक को कंट्रोल करने में जुटे रहे और बाकी काम में। ट्रैफिक के बीच काम करने के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहा।

आज 11 बजे से पहले गुजरें यहां से
बृहस्पतिवार को फिर लोगों को जाम झेलना पड़ेगा। हाईवे की मरम्मत का काम कर रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों को ट्रैफिक की वजह से परेशानी हुई। बुधवार की देर शाम तक पीडब्ल्यूडी ने पत्थर तो डलवा दिए, लेकिन ब्लैक टॉप का मौका नहीं मिला।


ट्रैफिक बाधित होगा तो लोगों को जाम से जूझना पड़ेगा। बेहतर होगा कि नौकरी पेशा लोग सुबह 11 बजे तक एनएच-24 को पार कर लें। हालांकि अधिकारी सुबह ड्यूटी टाइम के बाद मरम्मत शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed