फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NH-24 to lodhi road in a few minutes

एनएच-24 से लोधी रोड कुछ मिनट में पहुंचाएगी सुरंग

Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
सार

लोनिवि ने यूटिपैक के कोर ग्रुप को भेजा प्रस्ताव
मिलेनियम पार्क से लोधी रोड नीला गुंबद तक सुरंग बनाने की योजना

विज्ञापन
NH-24 to lodhi road in a few minutes
सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली से निजामुद्दीन पुल के रास्ते लोधी रोड, सीजीओ कांप्लेक्स आने वालों को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) सुरंग के रास्ते फटाफट पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा है। प्रस्ताव तैयार करके यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर (प्लानिंग इंजीनियरिंग) सेंटर (यूटिपैक) के कोर ग्रुप को भेजा गया है।

विज्ञापन


अभी निजामुद्दीन ब्रिज से लोधी कालोनी पहुंचने के लिए भैरो मार्ग का इस्तेमाल करके करीब 6 किमी सफर तय करना पड़ता है। सुरंग के बाद करीब ढाई किमी में ही दूरी तय हो जाएगी। फिर ट्रैफिक जाम नहीं होने से भी समय बचेगा।
विज्ञापन


यूटिपैक से मंजूरी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई) और रेलवे को एनओसी के लिए भेजा जाएगा। सभी जगह से मंजूरी के बाद ढाई किलोमीटर सुरंग का निर्माण होगा। इस सुरंग के बनने से आश्रम चौक और भैरो मार्ग पर ट्रैफिक जाम कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-24 निजामुद्दीन ब्रिज के रास्ते लोधी रोड जाने वाले चालकों का काफी समय बचेगा। हर घंटे यहां से करीब 1500 वाहनों के गुजरने का अनुमान है। दिल्ली सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पूर्व पूर्वी दिल्ली के खेल गांव से खिलाड़ियों को जवाहर लाल  नेहरू स्टेडियम तक ले जाने के लिए भी निजामुद्दीन पुल से रिंग रोड तक पहुंचने से पहले सुरंग शुरू करके वहां तक पहुंचने का प्रस्ताव किया था।

 

लेकिन हुमायूँ का मकबरा बीच में आने के कारण मंजूरी नहीं मिली थी। फिर बारापुला एलिवेटेड रोड का निर्माण करना पड़ा था।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बताते हैं कि सुरंग का रास्ता इस तरह से लिया जा रहा है कि उससे पुरातात्विक धरोहर की इमारतों को नुकसान न पहुंचे। एनएच-24 के टी प्वाइंट से शुरू होकर सुरंग लोधी रोड के नीला गुंबद के पास निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed