{"_id":"07d522f03fb027704ddf384b80d82b8a","slug":"nh-24-sunk-9-hours-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 धंसा, 9 घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-24 धंसा, 9 घंटे लगा रहा जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी चुराने के चक्कर में लीक हुई पाइपलाइन से सोमवार को हिंडन पुल के पास एनएच-24 पर सड़क धंस गई। इसके चलते हाईवे पर दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। नोएडा जाने वाले हजारों लोग जाम में फंसे रहे। तकरीबन नौ घंटे तक ट्रैफिक बंद रहा।
शाम 4 बजे क्षतिग्रस्त हाईवे पर मिट्टी का भराव कराकर हल्के वाहनों का संचालन शुरू कराया गया। उधर, जल निगम ने विजय नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ का कहना है कि लोक निवारण संपत्ति अधिनियम के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार शाम से ही पाइपलाइन से गंगाजल लीक हो रहा था और हाईवे किनारे खाई में करीब 10 फीट की ऊंचाई तक गंगाजल भर गया था। पानी का ढलान सड़क की ओर होने से रात भर पानी हाईवे की मिट्टी को काटता रहा।
विज्ञापन
रात में हाईवे के नीचे करीब 20 फीट चौड़ाई में मिट्टी का कटान हो गया। सोमवार सुबह सात बजे सड़क धंसी दिखी तो एक कार चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल यातायात बंद कराया गया।
जान जोखिम में डालकर निकले लोग
हाईवे पर आवागमन बंद होने के बाद बाइक सवार युवकों ने जाम से बचने के लिए जोखिम में जान डाल दी। ज्यादातर बाइक सवार युवकों ने जिस वैकल्पिक मार्ग का सहारा लिया वह भी खतरे से कम नहीं था।
सड़क के एक तरफ तो पानी था और दूसरी ओर गहरा गड्ढा। ऐसे में बहुत से बाइक सवार गिरते गिरते बचे। आगे निकलने के लिए लोगों के बीच नोकझाेंक भी हुई।
हाईवे पर नौ घंटे बंद रहा ट्रैफिक
गाजियाबाद और टीएचए के लोगों के लिए सप्ताह का वर्किंग डे मुसीबत भरा रहा। एनएच-24 धंसने से विजयनगर, जीटी रोड और टीएचए की सड़कों पर जाम लग गया। लोगों किसी तरह इधर-उधर से निकल रहे थे।
करीब नौ घंटे बाद मरम्मत के बाद शाम चार बजे ट्रैफिक शुरू हो गया। खतरे को देखते हुए निगरानी के लिए यहां पर एक पीसी को तैनात कर दियागया है।