{"_id":"f736c7c75a0dd4c53fc2a23b3acb84b2","slug":"nh-24-fired-on-a-car-killing-three-friends-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-24 पर कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार टायर पंक्चर होने के कारण पलट गई। कार लहराते हुए खाई में जा गिरी।
हादसे में हापुड़ के दो युवकों समेत तीन दोस्तों की जान चली गई। जबकि दो दोस्त गंभीर घायल हो गए।
हापुड़ के प्रेमपुरा निवासी साकेत उर्फ शैंकी पुत्र राजेंद्र सेठी, रवि पुत्र सुभाष शर्मा, राहुल पुत्र स्व. टीटू, दिल्ली निवासी गौरव पुत्र स्व. विनोद पहावा और साहिबाबाद निवासी नितिन दोस्त हैं।
पांचों दोस्त शनिवार रात करीब 11 बजे कार से नैनीताल जाने के लिए निकले। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नानकबाड़ी गुरुद्वारे के पास टायर पंक्चर होने के कारण कार अचानक खाई में पलट गई।
पांचों दोस्त गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को काटकर युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में रवि, राहुल और नितिन को मृत घोषित कर दिया गया। साकेत और गौरव की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
रफ्तार के चक्कर में गई दोस्तों की जान
तीनों दोस्तों की मौत का कारण कार की तेज रफ्तार बनी। बताया गया कि कार की स्पीड तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया था। हादसे में मरने वाला गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी नितिन (27) रवि और राहुल बहनों के इकलौते भाई थे।
रवि पुत्र सुभाष शर्मा और राहुल पुत्र स्व.टीटू अपने-अपने परिवार में बहनों के इकलौते भाई है। रवि की पत्नी प्रीति और राहुल की पत्नी शीतल का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल और रवि फोटोग्राफी का काम करते थे।
शनिवार रात करीब 10:30 बजे तक रवि, राहुल, गौरव, शैंकी और नितिन रेलवे रोड पर कार में मौज-मस्ती कर रहे थे। उन्होंने अचानक नैनीताल घूमने जाने का प्रोग्राम बनाया। बताया गया है कि सभी लोग शनिवार रात मे ही नैनीताल जाने के लिए निकल पड़े।
वह मुरादाबाद जिले के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई और सभी युवक हादसे का शिकार हो गए। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, इसलिए उसका संतुलन बिगड़ गया था। पतवाड़ा एसओ का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवकों ने शराब भी पी हुई थी। जो तेज गाड़ी चलाते वक्त हादसे का कारण बनी।