फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ngt will continue hearing on World Culture Festival on wednesday

श्रीश्री के कार्यक्रम में नहीं आएंगे राष्ट्रपति, अब प्रधानमंत्री का आना भी मुश्किल

Wed, 09 Mar 2016 12:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ngt will continue hearing on World Culture Festival on wednesday
वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल की तैयारी

दिल्ली में यमुना किनारे होने वाले श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर आज की सुनवाई पूरी हो गई है। एनजीटी ने जल संसाधन मंत्रालय से कल तीन सवालों के जवाब मांगे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले आज की सुनवाई में एनजीटी ने मंत्रालय से पूछा कि क्या इस कार्यक्रम के आयोजन से पहले इसके असर को लेकर कोई भी अध्ययन किया गया था?

इस बीच कार्यक्रम के आयोजक श्री रविशंकर ने कहा कि उन्होंने किसी नियम को नहीं तोड़ा है बल्कि, वो इस कार्यक्रम के साथ यमुना को साफ करने की कोशिश कर रहै हैं।
विज्ञापन


इससे पहले आज ही दिल्ली सरकार ने एनजीटी को बताया कि इस कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की अनुमति नहीं है। बता दें कि इस कार्यक्रम के विवाद में आने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का इस कार्यक्रम में आना रद्द हो गया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में आएंगे या नहीं इस पर भी फिलहाल संशय कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गृह मंत्रालय ने इस दिल्ली पुलिस को इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आदेश दिया है। मंत्रालय का स्पष्ट आदेश है कि इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी शामिल होने वाले हैं इसलिए इसकी सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए जाने चाहिए।

मंत्रालय को इस कार्यक्रम पर आतंकी हमला होने की भी आशंका है जिसे ध्यान में रखते हुए पहले से ही यहां सीआरपीएफ सहित एसपीजी को लगाया गया है।

क्यों हो रहा है ये कार्यक्रम

ngt will continue hearing on World Culture Festival on wednesday
आतंकी हमले के भी इनपुट्स


गौरतलब है कि आर्ट ऑफ लिविंग के 35 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यमुना किनारे तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

पर्यावरणीय नुकसान की आशंका के मद्देनजर कुछ लोग इस कार्यक्रम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। 3 मार्च को डीडीए कह चुका है कि उसने इस कार्यक्रम के लिए सशर्त अनुमति दी थी, लेकिन उसे इसका अंदाजा नहीं था कि यह आयोजन इतने बड़े पैमाने पर होने वाला है।

इससे पहले श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों में सेना को लगाया गया है। फिलहाल सेना कार्यक्रम स्थल पर पंटून पुल बना रही है।

उत्तरी व पूर्वी दिल्ली को कार्यक्रम स्थल से जोड़ने के लिए कुल पांच पंटून पुल बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के मंच की सुरक्षा में एसपीजी को लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई चर्चित हस्तियां इस आयोजन में शिरकत करेंगी।

कार्यक्रम के लिए अलग से एक पुलिस पोस्ट बनाई गई है। सेना के पास कम समय में अच्छे पंटून पुल बनाने की क्षमता है। इसे देखते हुए वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कम समय में मजबूत पुल बनाने के लिए सेना को लगाया गया है।

35 लाख लोगों के आने की संभावना

ngt will continue hearing on World Culture Festival on wednesday
सेना की एक कंपनी 24 घंटे तैनात

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स के चलते सेना को वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुरक्षा में लगाया जा सकता है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों में बात चल रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंच की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी को दी गई है। कार्यक्रम में 35 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर ही एक पुलिस पोस्ट बनाई गई है। इस पोस्ट का प्रभारी सब इंस्पेक्टर को बनाया गया है। हर तरह की शिकायत इसी पुलिस पोस्ट में दर्ज होगी।

कार्यक्रम की सुरक्षा में सीआरपीएफ को लगाया गया है। सीआरपीएफ की एक कंपनी 24 घंटे तैनात रहती है, जिसमें करीब 63 जवान होतेे हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी, पीएम सेल को भी सुरक्षा में लगाया गया है। कार्यक्रम में जाने के लिए गेट इस तरह बनाए गए हैं कि जाने वाले को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed