{"_id":"58218b9b4f1c1bf67eb38a04","slug":"ngt-slaps-kejriwal-for-not-pouring-water-through-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलिकॉप्टर से पानी ना डालने पर दिल्ली सरकार को एनजीटी ने फिर लगाई लताड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलिकॉप्टर से पानी ना डालने पर दिल्ली सरकार को एनजीटी ने फिर लगाई लताड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Nov 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी की फटकार
दिल्ली में प्रदूषण ने पिछले 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इस ओर दिल्ली सरकार ने शुरुआती दिनों में जिस तरह से उदासीनता दिखाई उसे लेकर एनजीटी ने मंगलवार(8 नवंबर) केजरीवाल सरकार को तेज फटकार लगाई है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के रवैये से नाराजगी जताते हुए एनजीटी ने पूछा कि आखिर पांच दिनों तक आप क्या रहे थे और हेलिकॉप्टर से पानी क्यों नहीं डाला गया? उसने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने हर बात का मजाक बनाकर रखा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एनजीटी ने दिल्ली सरकार से उन सभी डॉक्यूमेंट्स को पेश करने के आदेश दिए हैं जिससे पता चले कि सरकार ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्या किया। साथ ही दिवाली पर पटाखा बैन करने के लिए क्या कदम उठाए गए इसके भी कागजात मांगे।
विज्ञापन