फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ngt send notice to pollution control board

खुले में डाला जा रहा सीवर का पानी, एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया

Mon, 20 Feb 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 20 Feb 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
ngt send notice to pollution control board
ngt - फोटो : अमर उजाला

नहरपार स्थित ग्रेटर फरीदाबाद में सोसाइटियों के सीवर का पानी खुले में डालने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


बता दें कि आरटीआई कार्यकर्ता वरुण श्यौकंद ने काफी समय पहले इसकी शिकायत एनजीटी से की थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी को जवाब दिया कि ग्रेटर फरीदाबाद में सभी सोसाइटियों ने एसटीपी प्लांट लगा लिए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने रविवार को प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और वहां की वीडियो रिकार्डिंग बनाई ताकि एनजीटी के सामने बोर्ड के दावों की हकीकत सामने लाई जा सके। शिकायतकर्ता के मुताबिक अभी भी सीवर का पानी खुले में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां झील जैसे हालत बन गए हैं। ऐसे में आसपास पर्यावरण के लिए खतरा पैदा हो रहा है। दूषित पानी जमीन के अंदर जाकर उसे भी दूषित कर रहा है। इसके पहले भी एनजीटी ने सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। एनजीटी ने फिर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आगामी 14 मार्च को जवाब दाखिल करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed