फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ngt send notice to delhi police not depositing water bill of 232 crore

दिल्ली पुलिस ने नहीं जमा किया 232 करोड़ का पानी का बिल, एनजीटी ने भेजा नोटिस  

Wed, 18 May 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 18 May 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
ngt send notice to delhi police not depositing water bill of 232 crore
- फोटो : अमर उजाला

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने पानी के बकाया बिल न चुकाने पर दिल्ली पुलिस सहित दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली सरकार व दिल्ली पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


बता दें कि एक आरटीआई में खुलासा हुआ था कि दिल्ली पुलिस ने सालों से पानी का बिल जमा नहीं किया है। दिल्ली प‌ुलिस पर बकाया राशि लगभग 232 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


इस आरटीआई में खुलासे के बाद संजय कुमार द्वारा एनजीटी में याचिका दाखिल कर मामले में सुनवाई की मांग की थी। बता दें‌ कि एक वकील ने ही आरटीआई दाखिल कर दिल्ली में पानी के बकाया बिल की जानकारी मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई में खुलासा हुआ कि दिल्ली में कई पुलिस स्टेशनों ने सालों से पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया है। कुछ पुलिस स्टेशनों का बिल तो करोड़ों में पहुंच गया है। 


जहां अमर कालोनी और श्रीनिवास पुरी प‌ुलिस स्टेशन का बकाया पानी का बिल 26.26 करोड़ है जिसमें 21.33 करोड़ लेट फीस है, वहीं कालकाजी पुलिस स्टेशन पर 1.14 करोड़ का बिल बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed