{"_id":"573c4ed54f1c1bd41aac6fc3","slug":"ngt-send-notice-to-delhi-police-not-depositing-water-bill-of-232-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने नहीं जमा किया 232 करोड़ का पानी का बिल, एनजीटी ने भेजा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने नहीं जमा किया 232 करोड़ का पानी का बिल, एनजीटी ने भेजा नोटिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 18 May 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने पानी के बकाया बिल न चुकाने पर दिल्ली पुलिस सहित दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली सरकार व दिल्ली पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बता दें कि एक आरटीआई में खुलासा हुआ था कि दिल्ली पुलिस ने सालों से पानी का बिल जमा नहीं किया है। दिल्ली पुलिस पर बकाया राशि लगभग 232 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
इस आरटीआई में खुलासे के बाद संजय कुमार द्वारा एनजीटी में याचिका दाखिल कर मामले में सुनवाई की मांग की थी। बता दें कि एक वकील ने ही आरटीआई दाखिल कर दिल्ली में पानी के बकाया बिल की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
आरटीआई में खुलासा हुआ कि दिल्ली में कई पुलिस स्टेशनों ने सालों से पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया है। कुछ पुलिस स्टेशनों का बिल तो करोड़ों में पहुंच गया है।
जहां अमर कालोनी और श्रीनिवास पुरी पुलिस स्टेशन का बकाया पानी का बिल 26.26 करोड़ है जिसमें 21.33 करोड़ लेट फीस है, वहीं कालकाजी पुलिस स्टेशन पर 1.14 करोड़ का बिल बकाया है।