फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NGT seeks report on illegal construction near Majnu ka Tila

Delhi NCR News: मजनू का टीला के पास हो रहे अवैध निर्माण पर एनजीटी ने मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। यमुना नदी के खादर क्षेत्र में मजनू का टीला इलाके में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है। एक स्थानीय निवासी के पत्र पर स्वत: संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने इस मामले को पर्यावरणीय मानदंडों से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना और संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया है। वजीराबाद निवासी रोहित त्यागी ने एनजीटी चेयरमैन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि मजनू का टीला क्षेत्र में यमुना के खादर इलाके में बेसमेंट सहित सात मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह निर्माण ग्रीन बेल्ट और ‘ओ’ जोन में हो रहा है, जहां दिल्ली मास्टर प्लान-2021 के अनुसार किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है। एनजीटी की पीठ ने पत्र में उठाए गए पर्यावरणीय मुद्दों की गंभीरता को देखते हुए उत्तर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), संबंधित जिला मजिस्ट्रेट, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी किया है।

जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

ट्रिब्यूनल ने जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वे अवैध निर्माण करने वालों का पूरा विवरण प्रस्तुत करें तथा यह स्पष्ट करें कि क्या निर्माण वाकई यमुना खादर क्षेत्र में किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article