फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ngt says aol is responsible to damage yamuna floodplains

AoL से वसूले पैसों से यमुना तट पर बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क- NGT

Fri, 08 Dec 2017 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
ngt says aol is responsible to damage yamuna floodplains

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बृहस्पतिवार को श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन(एओएल) को फटकार लगाई है। एनजीटी ने कहा है कि मार्च 2016 में आयोजित वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल ही यमुना तट के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। एनजीटी ने डीडीए को आदेश दिया है कि एओएल से वसूले गए 5 करोड़ रुपयों से यमुना तट पर बायोडायवर्सिटी पार्क का निर्माण कराया जाए।

विज्ञापन


एनजीटी ने कहा है कि समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टी हुई है कि यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को जो नुकसान हुआ उसके लिए श्री श्री रविशंकर की संस्था एओएल ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन


एनजीटी ने भले ही इस संस्था को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन उसपर अतिरिक्त जुर्माना लगाने से इनकार कर दिया है। एनजीटी ने कहा है कि पहले जो 5 करोड़ रुपये संस्था द्वारा जमा किए थे उसी से यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य में 42.02 करोड़ रुपये लगने का दावा किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर इस कार्य में 5 करोड़ से ज्यादा रुपये लगते हैं तो उसकी वसूली भी एओएल से की जानी चाहिए। साथ ही साथ इस काम में यदि 5 करोड़ से कम की लागत आती है तो बाकी बची रकम को एओएल को वापसस कर दिया जाएगा।

हालांकि एओएल ने कहा है कि वह इस फैसले से खुश नहीं है और इसके खिलाफ सुप्रीन कोर्ट भी जाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। उनके मुताबिक उन्होंने कोई प्रदूषण नहीं फैलाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed