रेलवे स्टेशन पर उड़ रही एनजीटी के आदेश की धज्जियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां सफाई करने वाले कर्मचारी स्टेशन से कूड़ा एकत्र कर प्लेटफार्म पर ही जला देते हैं। रेलवे अधिकारी जानकारी होने के बावजूद आंखें बंद किए हुए हैं।
पिछले दिनों एनजीटी ने एनसीआर के सभी प्रमुख अधिकारियों और विभागों का निर्देश जारी कर कहा था कि यहां का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसके लिए ठोस कदम उठाने जाने की जरूरत है।
एनजीटी ने विभागों से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा आदि के जलाने पर भी रोक लगा रखी है। बावजूद रेलवे कर्मचारी इसे दरकिनार कर सार्वजनिक स्थल पर धड़ल्ले से कूड़ा-कचरा जला रहे हैं।
स्टेशन अधीक्षक केसी मीना का कहना है कि सफाईकर्मियों को पहले ही निर्देश जारी किए गए हैं। यदि वह कूड़े जला रहे हैं तो उनपर सख्ती की जाएगी।