फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ngt asked to scrap 15 year old vehicles in delhi

NGT का आदेश, दिल्ली में चलने वाले 15 साल पुराने सभी वाहनों को स्क्रैप में डालें

Wed, 20 Jul 2016 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
ngt asked to scrap 15 year old vehicles in delhi

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यनल ने बुधवार को आदेश दिया है कि दस साल पुरानी गाड़ियों को दिल्ली के बाहर चलाया जा सकता है। हालांकि इस छूट के साथ ही एनजीटी ने ये सख्त आदेश भी दिया है कि 15 साल से ज्यादा पुरानी सभी गाड़ियों को जब्त कर तुरंत ही स्क्रैप कर दिया जाए।

विज्ञापन


वायु प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर रोक लगान के साथ ही एनजीटी ने ये आदेश भी दिया है कि वो गाड़ियां जो ध्वनि प्रदूषण फैला रही हैं उन का भी चालान करने और जुर्माना लगाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


एनजीटी का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर दो हजार या इससे ज्यादे का जुर्माना लगाया जा सकता है जिसे वसूलने की जिम्मेदारी पुलिस को दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के वाहन भी दिल्ली से नहीं गुजरेंगे

ngt asked to scrap 15 year old vehicles in delhi
एनजीटी

इस आदेश के साथ ही अब भिवानी-जयपुर जैसे रास्तों से दिल्ली में आने वाले वाहन भी बाहर के हाईवे से ही निकाले जाएंगे। इस आदेश से साफ है कि बाहरी राज्यों से आने वाले पुराने वाहनों को अब दिल्ली से गुजरने नहीं दिया जाएगा।

आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए एनजीटी ने यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि स्क्रैप करने के आदेश को दो चरणों में लागू किया जाए साथ ही स्क्रैपिंग बेनिफिट को भी स्पष्ट किया जाए।

एनजीटी ने सख्त लहजे में कहा है कि उसे उम्मीद है कि स्क्रैपिंग पॉलिसी को स्क्रैप नहीं किया जाएगा। साथ ही एनजीटी ने स्क्रैपिंग के लिए जमीन देने का आदेश भी डीडीए को दिया है।

सरकार को लगाई लताड़

ngt asked to scrap 15 year old vehicles in delhi
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल

इसके साथ ही दिल्ली में परिवहन व्यस्‍था की रीढ़ बन चुकी डीटीसी की बसों को सीएनजी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का भी आदेश दिया है। एनजीटी का आदेश है कि दिल्ली के मुख्य सचिव संबंधित विभागों के साथ मिलकर इस बारे में निर्णय लें और एक हफ्ते के अंदर इसकी जानकारी दें

अपने आदेश में एनजीटी ने सरकार को लताड़ लगाते हुए कहा है‌ कि सरकार बताए कि उसने पिछले दस साल में डीजल वाहनों को हटाने के लिए क्या काम किया है। सच्चाई ये है कि सरकारों ने कोई काम किया ही नहीं, असल में सरकारी मशीनरी कोई काम करना ही नहीं चाहती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed