फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ngt asked delhi government why not implementing ban on plastic

राजधानी में प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर सरकार को एनजीटी की फटकार

Tue, 01 Aug 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Aug 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
ngt asked delhi government why not implementing ban on plastic
डेमो इमेज
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने प्लास्टिक बैग व अन्य डिस्पोजेबल प्लास्टिक उत्पादों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही इस पर तत्काल रोक लगाने और स्थिति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई की। पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में डिस्पोजेबल प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद  धड़ल्ले से हर जगह प्लास्टिक इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


राजधानी में जगह-जगह प्लास्टिक बैग फेंके जा रहे हैं। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  पीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि प्लास्टिक बैग व अन्य उत्पादों पर प्रतिबंध के आदेश का सख्ती के साथ पालन क्यों नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप कोई कदम क्यों नहीं उठाते। वहीं अधिवक्ता ने कहा कि राजधानी में प्लास्टिक बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा चुका है। साथ ही आदेश पालन के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।  

‘पूरी दिल्ली में प्लास्टिक बैग
 बिखरे पड़े हैं। ऐसे में कौन यह कह सकता है कि राष्ट्रीय राजधानी में डिस्पोजेबल प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध है। ’

1 जनवरी से लगा दिया था पूर्ण प्रतिबंध
एनजीटी ने बीते वर्ष दिल्ली-एनसीआर में 1 जनवरी, 2017 से डिस्पोजेबल प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया था। खासतौर से होटल, रेस्तरां और निजी व सार्वजनिक कार्यक्रमों में डिस्पोजेबल प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। वहीं डिस्पोजेबल प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों के भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed