{"_id":"5924725b4f1c1be23b535e4f","slug":"next-hearing-on-meat-trader-ban-case-on-1st-june","type":"story","status":"publish","title_hn":" 900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र की अगली सुनवाई एक जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र की अगली सुनवाई एक जून को
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 23 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
meat ban
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुध डिपो की सीमाक्षेत्र के 900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में हुए निर्माण को लेकर मंगलवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें नगर निगम, जिला प्रशासन और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपनी पूरी रिपोर्ट के साथ एक जून को उपस्थित होने को आदेश दिया। इस बात की जानकारी डिस्ट्रिक अटार्नी सुनील कुमार जैन ने दी।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने गुरुग्राम के जिला उपायुक्त को प्रतिबंधित क्षेत्र में हुए निर्माण को तोडने का आदेश देते हुए स्टेट्स रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। मामले की सुनवाई 23 मई को निर्धारित की गई थी। कोर्ट ने अब आयुध डिपो की सीमा घटाकर 300 मीटर कर दिया है।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने अदालत के निर्देश को विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने एवं उनके जवाब के साथ आने के लिए 15 दिन का समय मांगा। चूंकि दो जून से कोर्ट में गर्मी की छुट्टियां हो रही है, इसलिए कोर्ट ने एक जून को पूरी तैयारी के साथ आने का विभागीय अधिकारियों को आदेश दिया है।
विज्ञापन