फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   next day of writing the letter to the PM, the municipal doctors received one month salary

पीएम को पत्र लिखने के अगले दिन ही नगर निगम के डॉक्टरों को मिला एक माह का वेतन 

Wed, 20 May 2020 12:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 20 May 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
next day of writing the letter to the PM, the municipal doctors received one month salary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
करीब तीन महीने से जब वेतन नहीं मिला तो नगर निगम के डॉक्टर एसोसिएशन ने पीएम को पत्र लिख वेतन की मांग की। जिसके अगले दिन ही निगम के डॉक्टरों को एक महीने का वेतन जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गत 18 मई को नगर निगम डॉक्टर एसोसिएशन ने पीएम को पत्र लिखकर तीन महीने के वेतन की मांग की थी। जिसमें कहा गया था कि पिछले तीन महीने से उतरी निगम के डॉक्टरों को वेतन नहीं मिला है जोकि इस समय कोरोना वारियर के रूप में सबसे आगे खड़े होकर जंग लग रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, उतरी निगम आयुक्त का तबादला होने के बाद नए निगम आयुक्त की भी मांग की गई थी। जिससे निगम की व्यवस्था को देखने के साथ-साथ वेतन की समस्या को भी दूर किया जा सके। इसके लिए डॉक्टर एसोसिएशन ने एक सप्ताह पहले प्रदर्शन करने का फैसला लिया था, लेकिन मरीजों की परेशानी और कोरोना के प्रकोप को देखते हुए यह फैसला टाल दिया गया था। 
विज्ञापन


निगम डॉक्टर एसोसिएशन की महासचिव डॉक्टर मारुति सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के बाद अगले दिन ही एक महीने का वेतन जारी कर दिया गया है, लेकिन अभी भी दो महीने का वेतन बकाया है। ऐसे में बकाया वेतन को भी जल्द दिया जाना चाहिए। वहीं, उतरी निगम स्थाई समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि निगम के डॉक्टरों को एक महीने का वेतन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही दो महीने का वेतन भी जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि आर्थिक तंगी के कारण निगम के कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसके लिए कई बार कर्मचारी मांग भी कर चुके हैं, लेकिन आर्थिक संकट के कारण उतरी निगम मांग को पूरा नहीं कर पा रहा है। इसके लिए कुछ दिन पहले ही निगम महापौर अवतार सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर विशेष अनुग्रह राशि देने की मांग की थी। जिससे नगर निगम का संचालन करने के साथ-साथ कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जा सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed