{"_id":"663430a1943ce8fcc7030d86","slug":"newsclick-case-delhi-police-alleges-prabir-had-sent-money-from-china-to-india-to-instigate-riots-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Newsclick Case : दिल्ली पुलिस का आरोप- प्रबीर ने दंगे भड़काने के लिए चीन से भारत भेजा था पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Newsclick Case : दिल्ली पुलिस का आरोप- प्रबीर ने दंगे भड़काने के लिए चीन से भारत भेजा था पैसा
Fri, 03 May 2024 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 06:04 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ ने दिल्ली दंगों को भड़काने, कोविड-19 पर गलत सूचना अभियान चलाने, किसान आंदोलन को भड़काने और कश्मीर में सीधे तौर पर आतंकी फंडिंग के लिए चीन से भारत में धन भेजा था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस, Delhi police
- फोटो : X: @DelhiPolice
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ ने दिल्ली दंगों को भड़काने, कोविड-19 पर गलत सूचना अभियान चलाने, किसान आंदोलन को भड़काने और कश्मीर में सीधे तौर पर आतंकी फंडिंग के लिए चीन से भारत में धन भेजा था। पुलिस ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष दायर आरोपपत्र पर मंगलवार को संज्ञान लिया गया।
विज्ञापन
आरोपपत्र में बताया गया है कि पुरकायस्थ कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के कई कर्मचारियों को वेतन देते थे। इसमें कहा गया है कि वर्तमान मामले में एक अन्य कार्यकर्ता गौतम नवलखा की भूमिका की जांच की जा रही है। अंतिम रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि नवलखा न्यूजक्लिक के शेयर धारक रहे हैं। साथ ही, संरक्षित गवाहों की गवाही में उनकी भूमिका एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन के लिए हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति और वित्तपोषण के माध्यम के रूप में सामने आई है।
विज्ञापन
आरोप-पत्र में न्यूजक्लिक के मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख और आरोपी से सरकारी गवाह बने अमित चक्रवर्ती के बयान का हवाला दिया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि पुरकायस्थ सीतलवाड़ के कई कर्मचारियों को वेतन देते थे। क्योंकि तीस्ता का एफसीआरए कुछ मुकदमेबाजी के कारण रोक दिया गया था। बयान में दावा किया गया है कि आरोपी को श्रीलंकाई मूल के अमेरिकी नागरिक नेविल रॉय सिंघम के स्वामित्व वाली विभिन्न कंपनियों से अवैध धन प्राप्त होता था जो एक दशक से माओवादी विचारों को जोर-शोर से फैला रहा है।
विज्ञापन