फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   News year party 2015 : ncr malls gave women bouncers and home drop

न्यू ईयर पार्टी: महिला बाउंसरों संग पाइए घर तक जाने की सुविधा

Sun, 27 Dec 2015 02:24 PM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
News year party 2015 : ncr malls gave women bouncers and home drop

नए साल का स्वागत दोस्तों संग होटल या रेस्त्रां में पार्टी के साथ करना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। ऐसा न हो कि अंतिम समय में बुकिंग कराने में दोगुने पैसे खर्च करने पड़े।

विज्ञापन


होटल में अभी से नए साल के लिए बुकिंग चार्ज लगभग 8 हजार रुपये चल रहा है। नए साल के लिए होटल और रेस्त्रां भी तैयार हो चुके हैं। 31 दिसंबर के दिन चार्ज बढ़कर 12 से 13 हजार रुपये तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


नए साल में शहर के होटल, रेस्त्रां, डिस्क, एक्सपो- सेंटर समेत कई जगह पार्टियां होती हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में आवेदन करने वालों की लाइन लगी है। अनुमति मिलने के बाद ही पार्टी आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग डिस्क और होटल के रेट
•डिस्क में कपल एंट्री : 3,000 से 6,000 रुपये तक
•अकेले महिला की एंट्री : 2,000 से 3,500 रुपये तक
•अकेले पुरुष की एंट्री : 2,000 से 4,000 रुपये तक
•होटल में कपल की एंट्री 8,000 रुपये से शुरू है। अगर इससे महंगे पैकेज लेंगे तो भारतीय खाने के साथ-साथ विदेशी खाने का भी मजा लिया जा सकता है।

महिला बाउंसर रहेंगी तैनात

News year party 2015 : ncr malls gave women bouncers and home drop

पार्टी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पार्टी में महिला बाउंसर भी तैनात रहेंगे, ताकि कोई बवाल हो तो मामला सुलझाया जा सके। कुछ होटल वाले लड़ाई झगड़े से बचने के लिए अकेले लड़कों और लड़की की पार्टी में एंट्री ही नहीं देंगे।

वहीं कुछ डिस्क वालों ने ड्रिंक के लिए कूपन निर्धारित कर दिए हैं। उससे ज्यादा ड्रिंक नहीं मिलेगी। इसके साथ ही मॉल्स में भी नए साल की पार्टी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बाउंसर तैनात रहेंगे। मॉल्स और रेस्त्रां के बाहर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।

दिल्ली-एनसीआर के युवा भी नोएडा में पार्टी करने आते हैं। अभी से युवाओं ने बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। शॉप्रिक्स मॉल में एक रेस्त्रां से जुड़े विनय ने बताया कि हमारे यहां पर कपल एंट्री 3500 और सिंगल एंट्री 2000 रुपये है।

महिलाओं को घर तक छोड़ने की सुविधा

News year party 2015 : ncr malls gave women bouncers and home drop

अंतिम समय में कुछ होटल और रेस्त्रां वाले एंट्री टिकट महंगे कर देते हैं। पार्टी आयोजित करने वाले इस बार घर से लाने और छोड़ने की सुविधा भी दे रहे हैं।

एक्सपो - सेंटर में पार्टी का काम देख रहे मनीष ने बताया कि जोड़े के लिए 5500 रुपये एंट्री रखी गई है। अकेली महिला के लिए 3500 और पुरुष के लिए 4000 रखी गई है।

रात की पार्टी होने की वजह से हम लोग घर छोड़ने की सुविधा दे रहे हैं, लेकिन इसके लिए चार्ज अलग से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed