फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   news ward list in greater noida

तीन वार्डों में हुआ फेरबदल, 203 गांव बने प्राधिकरण का हिस्सा

Sat, 27 Feb 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 27 Feb 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
news ward list in greater noida

जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत वार्डों की अंतिम सूची जिला पंचायत कार्यालय ने प्रकाशित कर दी हैं। 15 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के बाद एक आपत्ति को स्वीकार कर वार्ड संख्या दो, तीन और चार में आंशिक रूप से फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन


बाकी अनंतिम सूची को ही अंतिम सूची के रूप में प्रकाशित कर शासन को भेज दी गई है। जिले में 203 गांवों के प्राधिकरण क्षेत्र में जाने के बाद नए सिरे से जिला पंचायत वार्ड, क्षेत्र पंचायत वार्ड और ग्राम पंचायत वार्ड का परिसीमन किया गया है। जिसके अंतर्गत 6 फरवरी से नए परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन


इनमें से 15 फरवरी को नए परिसीमन की अनंतिम (अंतिम से पहले) सूची प्रकाशित कर उसमें आपत्तियां मांगी गई थी। 20 फरवरी को 17 आपत्तियां आईं थी। जिसके लिए 23 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपत्तियों पर सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक आपत्ति को स्वीकार कर नए सिरे से सूची तैयार की गई है। जिनमें वार्ड संख्या दो, तीन और चार में आंशिक रूप से फेरबदल के बाद शुक्रवार को ््जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत वार्डों के परिसीमन की अंतिम सूची जारी कर दी है।

अंतिम सूची के अनुसार ग्राम पंचायतों के कुल 1957 वार्ड, क्षेत्र पंचायतों में 212 वार्ड और जिला पंचायत में नौ वार्डों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed