देखिए, यूरोप को टक्कर देने में लगा भारतीय शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने मेट्रो, बस, ऑटो और टैक्सी यात्रियों को इंटीग्रेट करने पर काम शुरू कर दिया है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत एक पुराने और दस नए मेट्रो स्टेशनों के डिजाइन को स्वीकृति देकर सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से काम करने करने के निर्देश दिए हैं।
इनमें से कुछ स्टेशनों पर स्काईवॉक नेटवर्क और ट्रेवलेटर के सफर में लगने वाले वक्त को कम करेगा तो कई जगह मेट्रो स्टेशन का रास्ता सीधे ऑटो, टैक्सी या बस स्टैंड तक पहुंचाएगा।
उपराज्यपाल नजीब जंग की अध्यक्षता वाली बैठक में योजना की समीक्षा की गई है। बैठक में दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी सचिव, परिवहन विभाग, यूटीपैक और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी शामिल हुए।
उपराज्यपाल ने सभी विभागों को योजना के अनुसार समयबद्ध तरीके से जून, 2016 तक मूर्त रूप देने के निर्देश दिए हैं। अहम है कि मेट्रो फेज-तीन के स्टेशनों की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।
इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम से चलेंगे वाहन
इनमें इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत वाहनों के सहज बदलाव, विभिन्न साधनों की एक जगह उपलब्धता, मेट्रो स्टेशन क्षेत्र को पैदल यात्रियों के लिए सुविधाजनक व सुरक्षित बनाना शामिल है।
जून, तक बनकर तैयार होंगे नए स्टेशन, ऑटो, टैक्सी और बस स्टैंड से जोड़े जाएंगे मेट्रो स्टेशन। मेट्रो स्टेशनों के इंटर मॉडल ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी।
जून, तक बनकर तैयार होंगे नए स्टेशन, ऑटो, टैक्सी और बस स्टैंड से जोड़े जाएंगे मेट्रो स्टेशन, मेट्रो स्टेशनों के इंटर मॉडल ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी।
किस मेट्रो स्टेशन पर क्या होगा खास
त्रिलोकपुरी : भीड़भाड़ वाले इलाके को स्काई वॉक नेटवर्क से सीधे स्टेशन के कॉनकोर्स पर जोड़ा जाएगा।
मयूर विहार : मौजूदा केरिज्वे के साथ फ्लाईओवर के नीचे गोलचक्कर बनेगा।
पू. विनोद नगर : स्टेशन को बस टर्मिनल से जोड़ेंगे, नई सड़क भी बनेगी।
प. विनोद नगर : नेशनल हाईवे-24 को आसानी से पार करने और मंडावली गांव तक पहुंचने के लिए स्काईवॉक।
मयूर विहार : फ्लाईओवर के नीचे यात्रियों के उतरने की व्यवस्था, आसपास के क्षेत्रों के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।
भीड़भाड़ वाले इलाके को स्काई वॉक नेटवर्क से सीधे स्टेशन के कॉनकोर्स पर जोड़ा जाएगा। मौजूदा केरिज्वे के साथ फ्लाईओवर के नीचे गोलचक्कर बनेगा।
स्टेशन को बस टर्मिनल से जोड़ेंगे, नई सड़क भी बनेगी। नेशनल हाईवे-24 को आसानी से पार करने और मंडावली गांव तक पहुंचने के लिए स्काईवॉक। फ्लाईओवर के नीचे यात्रियों के उतरने की व्यवस्था, आसपास के क्षेत्रों के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।
कॉनकोर्स स्काईवॉक से जुड़ेगा स्टेशन
मोती बाग : स्टेशन का कॉनकोर्स स्काईवॉक से जुड़ेगा और एक सबवे भी बनाया जाएगा।
धौलाकुआं : धौलाकुआं का नया स्टेशन एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस स्टेशन से जुड़ेगा। यात्रियों को सड़क तक पहुंचाने के लिए ट्रेवलेटरयुक्त स्काई वॉक से स्टेशन जुड़ेगा।
रोहिणी : ऑटो, टैक्सी व अन्य वाहनों के लिए स्टेशन के साथ वाली सड़क को इंटीग्रेट करेंगे।
शकरपुर : फुटओवर ब्रिज को स्टेशन के कॉनकोर्स तक बढ़ाया जाएगा। स्टेशन के ठीक सामने निकास बनाया जाएगा ताकि रास्ता अवरुद्ध न हो।
ओखला फेज-तीन : मेन रोड की भीड़ कम करने के लिए आस्था कुंज पार्क के रास्ते एक बाईपास बनेगा।
कालकाजी फेज-दो व तीन : रिंग रोड और नेहरू प्लेस के पास के स्टेशन को जोड़न के लिए स्काईवॉक नेटवर्क।