फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   newly married couple gave a complaint letter to their family and requested police for protection In Ghaziabad

दंपती की दर्दनाक कहानी: परिवार के उत्पीड़न से परेशान नईम-मंतशा ने पहुंचे थाने, मांगी सुरक्षा; देखें वीडियो

Sun, 18 May 2025 08:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 18 May 2025 08:08 PM IST
सार

गाजियाबाद में पति-पत्नी ने परिवार के मानसिक उत्पीड़न और झूठी अपहरण शिकायत से तंग आकर थाने में सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि विवाह के बाद उनके परिवार वालों ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

विज्ञापन
newly married couple gave a complaint letter to their family and requested police for protection In Ghaziabad
नईम-मंतशा - फोटो : श्याम जी

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र के ताज कॉलोनी निवासी नईम पुत्र मौज खान और उनकी पत्नी मंतशा पुत्री शमशाद अली ने अपने वैवाहिक जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर थाने में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन




नईम अहमद मूल निवासी भमरा बुलंदशहर हाल निवासी ताज कॉलोनी मसूरी ने पुलिस को दिए एक शिकायती पत्र में बताया कि तीन साल पहले मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार उसका विवाह मंतशा निवासी ताज कॉलोनी से हुआ था। विवाह के बाद उनके परिवार वालों ने मंतशा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे विवश होकर उसे अपने मायके लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नईम ने जब अपनी पत्नी से संपर्क साधने की कोशिश की तो उसे भी परिजनों द्वारा मारपीट का शिकार बनना पड़ा और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। इन हालातों से परेशान होकर नईम ने परिवार छोड़कर अपनी पत्नी के साथ स्वतंत्र रूप से रहने का निर्णय लिया। नईम का आरोप है कि उसके परिजनों ने उसके सुसरालीजनों के खिलाफ थाना गुलावठी बुलंदशहर में उसके अपहरण की झूठी शिकायत दर्ज कराई है, जिससे उसकी और उसकी पत्नी की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। नईम ने इस बाबत एक वीडियो जारी कर स्पष्ट किया है कि वह अपनी मर्जी से अपनी पत्नी के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित दंपती ने थाना मसूरी से मांग की है कि उन्हें उनके वैवाहिक जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप करने वालों से सुरक्षा दी जाए। झूठी शिकायतों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें शांतिपूर्ण जीवन जीने की आजादी सुनिश्चित की जाए। एसीपी मसूरी लिपी नागायच ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। थाना गुलावठी में इस मामले में एफआईआर दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed