फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   newly appointed tihar dg refuse to accept his post because of lg and govt fight over his appointment

केजरीवाल-एलजी की जंग के बीच तिहाड़ के नवनियुक्त डीजी ने पदभार संभालने से किया इंकार

Wed, 20 Apr 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 03:54 PM IST
सार

  • दिल्ली सरकार ने 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी को किया डीजी नियुक्त 
  • उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों का कहना है एलजी से नहीं ली गई अनुमति

विज्ञापन
newly appointed tihar dg refuse to accept his post because of lg and govt fight over his appointment
नजीब जंग और केजरीवाल

विस्तार

दिल्ली सरकार की ओर से 1982 बैच के इंडियन पुलिस सेवा के अधिकारी जे. के. शर्मा को तिहाड़ जेल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। लेकिन उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि महानिदेशक की नियुक्ति गलत तरीके से गई है और इसे रद्द माना जाए।

विज्ञापन


केजरीवाल और जंग की इसी तकरार को देखते हुए तिहाड़ के नवनियुक्त डीजी ने पदभार संभालने से इंकार कर ‌द‌िया है।

बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से दिल्ली सरकार को भी दे दी गई है। करीब डेढ़ माह से तिहाड़ जेल महानिदेशक का पद रिक्त पड़ा था। आलोक कुमार वर्मा के दिल्ली पुलिस आयुक्त बनने के बाद से तिहाड़ के डीजी का पद रिक्त था।

विज्ञापन

जेल का नीरीक्षण भी कर चुके हैं शर्मा

newly appointed tihar dg refuse to accept his post because of lg and govt fight over his appointment

जेल सूत्रों का कहना है कि पद संभालने के बाद जे.के.शर्मा ने तिहाड़ जेल मुख्यालय में एक बैठक भी की। बैठक में जेल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने आगे की रणनीति और योजना भी बात की। इसके अलावा उन्होंने जेल का निरीक्षण भी किया।

इससे पहले भी दिल्ली सरकार के गृह विभाग के फैसले के बाद उपराज्यपाल कार्यालय से तनातनी हो चुकी है। गृह विभाग के सचिव और दो अतिरिक्त सचिव को लेकर भी विवाद हो चुका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार के गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जे.के.शर्मा को महानिदेशक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वर्तमान में शर्मा दिल्ली पुलिस होम गार्ड्स के महानिदेशक के हैं। इससे पहले शर्मा दिल्ली पुलिस में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed