{"_id":"12e86ce48416fd49143df9102db206ae","slug":"newborn-baby-s-body-found-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला नवजात बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला नवजात बच्ची का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jun 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाराखंभा स्थित रंजीत सिंह फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास शनिवार दोपहर एक नवजात बच्ची का शव मिला है। बच्ची के हाथ में अस्पताल का टैग लगा था जिस पर 20 जून लिखा हुआ है। टैग पर अस्पताल का नाम नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बच्ची का जन्म 20 जून को होने की संभावना है। फिलहाल आईपी इस्टेट थाने की पुलिस आसपास के अस्पतालों के रजिस्टर खंगाल कर बच्ची के परिजनों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर एक कूड़ा बीनने वाली को रंजीत सिंह फ्लाईओवर के नीचे ट्रैक के पास कपड़े की गठरी मिली।
उसे खोलने पर उसमें एक नवजात बच्ची का शव दिखा। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके स्वाभाविक मौत या फिर हत्या किए जाने का खुलासा हो पाएगा।