{"_id":"fc8c581a98c22b5b2f42a38f4344becd","slug":"new-york-s-time-square-will-be-as-the-intersection-of-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयार्क के टाइम स्क्वायर जैसे होंगे गाजियाबाद के चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूयार्क के टाइम स्क्वायर जैसे होंगे गाजियाबाद के चौराहे
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Nov 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के चौराहे जल्द ही न्यूयार्क के टाइम स्क्वायर की तर्ज पर विकसित होंगे। घर से निकलते ही लोग शहर के ट्रैफिक का हाल चौराहों- तिराहों पर लगी बड़ी एलईडी पर लाइव देख सकेंगे।
मुख्य चौराहों पर फाउंटेन बनाकर लेजर लाइट से जनहित के मैसेज फ्लैश किए जाएंगे। फाउंटेन शहर की खूबसूरती बढ़ाएंगे तो इन पर फ्लैश होने वाले मैसेज ट्रैफिक को मैनेज करने और शहर को साफ-सुथरा बनाने के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगे।
शहर से गुजरने वाले हाईवे और बड़े मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की कनेक्टिविटी शहर में लगने वाली एलईडी और पुलिस कंट्रोल रूम से दी जाएगी।
विज्ञापन
योजना परवान चढ़ी तो इस हाईटेक तकनीक को लागू करने वाला देश का पहला शहर गाजियाबाद होगा। यह पूरा काम नगर निगम और एक निजी कंपनी सीजे ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड पीपीपी मॉडल पर करेंगे।
जाम देखकर रूट डायवर्ट कर सकेंगे वाहन चालक
कैमरों और एलईडी के जरिए लोगों को पता चल जाएगा कि किस जगह पर जाम लगा है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस उस ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दूसरे रास्ते से निकाल सकते हैं।
नगर निगम से टाइअप करने वाली कंपनी एनएच-24 और 58 समेत शहर के प्रमुख क्षेत्रों, पार्कों में मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट सुविधा भी देगी। प्रतिदिन 30 मिनट तक वाई-फाई इस्तेमाल करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा।
निगम के साथ मिलकर चौराहों और तिराहों को चिह्नित किया जाएगा। सहमति बनी तो जल्द ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। ऑनलाइन प्रोजेक्ट को दुनिया के किसी भी हिस्से से ऑपरेट किया जा सकेगा। - राजेश छारिया, डायरेक्टर, सीजे ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड