{"_id":"742b6b30ec33370836bf0f16bcf7d894","slug":"new-year-plan-is-being-ruined-due-to-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं बरबाद हो रहा लोगों का न्यू ईयर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूं बरबाद हो रहा लोगों का न्यू ईयर प्लान
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी और कोहरे ने विदेश में नया साल मनाने की तैयारी कर रहे लोगों की योजना पर पानी फेर दिया। विमानों की देरी और रद्द होने से विदेशी धरती पर नए वर्ष का सूरज देखने का शहर वासियों का सपना साकार नहीं हो सका।
विज्ञापन
कार्यक्रम रद्द होने से अब टूरिस्ट एजेंट्स के पास रिफंड के लिए एप्लीकेशंस की लाइन लगी हुई है। टूरिस्ट एजेंसियों की मानें तो सर्दी की छुट्टियों और नए वर्ष के स्वागत के लिए लोगों ने टूरिस्ट स्पॉट पर बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन
विदेशी पैकेज सस्ते होने के चलते करीब 500 परिवारों ने मॉरीशस, मलेशिया, बैंकॉक, सिंगापुर और हांगकांग जैसे स्थानों पर नए साल का सूरज देखने का प्लान किया था। पर विमानों पर कोहरे की मार ऐसी पड़ी कि सारा प्लान ही चौपट हो गया।
विज्ञापन
नीलम चौक स्थित टूरिस्ट एजेंसी चला रहे अमित भड़ाना ने बताया कि अब तक 25 से ज्यादा क्लाइंट्स ने फ्लाइट रद्द होने के चलते अपनी ट्रिप रद्द की है। हालांकि करीब 20 लोगों को वे पैकेज पर छूट बढ़ाकर और एक दिन का कम स्टे देकर ट्रिप पर भेजने में सफल रहे।
एक दिन कम मतलब पूरी प्लानिंग चौपट
नए वर्ष की सुबह बैंकॉक में बिताने की प्लानिंग कर चुके निवासी विपिन अग्रवाल ने बताया कि एक दिन फ्लाइट रद्द हुई। एजेंट अगले दिन जाने का ऑफर दे रहे थे पर एक बार प्लान रद्द होने का मतलब है दोबारा पूरी तैयारी करना।
अब तो न्यू ईयर घर पर ही मनेगा। वहीं सरोज गिरी ने बताया कि इस बार नए वर्ष पर बेटी के पास हांगकांग जाने की योजना थी। प्लान रद्द हो गया अब यही पर कोई योजना बनाएंगे।