फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new year May start with rain in delhi

दिल्लीः बारिश से हो सकता है नए साल का आगाज, 28-29 को पारा पहुंच सकता है चार तक

Thu, 26 Dec 2019 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
new year May start with rain in delhi
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

नए साल का आगाज बारिश से हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 दिसंबर रात से हवा की चाल तेज होने से आधी रात बाद से बारिश होने की संभावना है। एक जनवरी को दिन भर बारिश होने के आसार है। 

विज्ञापन


उधर, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत दिन भर ठिठुरता रहा। बीते 16 सालों में पहली बार राजधानी में दिन का पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 2003 में 26 दिसंबर को 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ बुधवार तड़के का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 6 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हालात बेहतर होने की उम्मीद नहीं है। 29 दिसंबर को हवा की चाल पुरबा होने से दिन के तापमान में मामूली बढ़त होगी लेकिन 28-29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त उत्तर पश्चिमी हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट ले रखा है। जम्मू-कश्मीर की तरफ से चल रहीं सर्द हवाएं पंजाब से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक के पूरे इलाके को ठंडा किए हुए हैं।  

मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हवाओं की दिशा व निचले स्तर पर बादल बनने से 14 दिसंबर से दिल्ली में ठंड काफी बढ़ गई है। इस दौरान दिल्ली के किसी न किसी स्टेशन पर इस स्तर की ठंड रिकार्ड की गई। 

हालांकि, दिल्ली के मानक सफरदजंग स्टेशन पर दो-तीन दिनों में सामान्य ठंड रिकार्ड हुई है। अगले दो दिनों तक दिन का तापमान कमोवेश स्थिर रहेगा। 28 दिसंबर से हवाओं की दिशा पुरबा होने से थोड़ी राहत मिल सकती है।

बीते सोलह साल का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार
मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि, बीते 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था, लेकिन यह 12.9 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया था। 

मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले 26 दिसंबर 2003 में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 28 दिसंबर 1997 में अधिकतम तापमान 11.3 पर था। दोनों दिनों का तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस रहा था। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का 9वां दिन सबसे सर्द रहा। इससे पहले 2003 में सर्द दिनों की संख्या नौ रही थी। इसका रिकार्ड सफदरजंग स्टेशन से लिया जाता है। 

हालांकि, 14 दिसंबर से अभी तक दिल्ली के किसी न किसी स्टेशन पर गंभीर से बेहद सर्दी के स्तर का तापमान रिकार्ड किया गया है। जबकि 1997 में बेहद व गंभीर स्तर के ठंडक भरे 17 दिन रहे थे। इसमें से 13 दिनों तक लगातार ठंड पड़ी थी।


सुबह रहेगा कोहरा, रात में भी बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाओं के नम होने व आसमान साफ रहने से बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे से घिरी रहेगी। कंपकंपाती ठंड के बीच अधिकतम व न्यूनतम तापमान 16 व 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed