फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New year evening in delhi route diversion at India gate Rajiv chowk and connaught place

न्यू ईयर के जश्न में शामिल होने दिल्ली जाने का है प्लान तो हो जाएं सावधान, बंद रहेंगे कई रास्ते

Tue, 31 Dec 2019 07:07 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 31 Dec 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
New year evening in delhi route diversion at India gate Rajiv chowk and connaught place
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

नए साल के स्वागत में अगर आप भी देर रात जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। 31 दिसंबर की रात किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए राजधानी में तमाम सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। नए साल के जश्न के मौके पर कनॉट प्लेस में अधिक भीड़भाड़ से दिल्ली वासियों को बचाने के लिए मेट्रो ने खास पहल की है।

विज्ञापन


नए साल की पूर्व संध्या पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार रात नौ बजे के बाद व्यस्त राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार को बंद करने का फैसला किया है। डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या (31 दिसंबर 2019) पर भारी भीड़ को देखते हुए रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि अंतिम ट्रेन के खुलने तक यात्रियों के प्रवेश की अनुमति रहेगी। 
विज्ञापन






वहीं दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि बाजार, मॉल्स, रेस्टोरेंट, पब व बार के पास पुलिस तैनात की जाएगी। सभी पीसीआर व रफ्तार बाइक की तैनात की जाएंगी। अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए जाएंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस पीसीआर व ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की जाएगी। कनॉट प्लेस में महिला फोर्स की एक कंपनी तैनात की जाएगी। कनॉट प्लेस व इंडिया गेट पर ट्रैफिक के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सीनियर पुलिस अफसर खुद गश्त करेंगे। 

यहां हो सकता है डायवर्जन

इसके साथ ही विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले कई मार्गों पर रात आठ बजे के बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। ये भी हो सकता है कि इंडिया गेट के सी हेक्सागन से गुजरने वाले वाहनों का रास्ता बदल दिया जाए। 

जैसे क्यू प्वाइंट, एमएलएनपी चौराहा, सुनहरी मस्जिद, जनपथ, राजपथ, रफी मार्ग, विंडसरप्लेस, राजेंद्र प्रसाद रोड जनपथ, केजी मार्ग पिफरोजशाह रोड, मंडी हाउस चौराह, डब्लू प्वाइंट, मथुरा रोड, पुराना किला रोड, शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग और पंडारा रोड आदि ऐसे मार्ग हैं, जहां से वाहनों को किसी दूसरे मार्ग पर डायवर्ट किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed