फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Year Celebration: Police will take strict action if you drive after drinking alcohol

New Year Celebration : शराब पीकर गाड़ी चलाई तो सख्ती करेगी पुलिस, हो सकता है 35 हजार का जुर्माना और जेल

Mon, 30 Dec 2024 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 03:20 AM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व शरारत करने वालों को पकड़ने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सिर्फ नई दिल्ली जिले मेें 398 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

विज्ञापन
New Year Celebration: Police will take strict action if you drive after drinking alcohol
demo pic

विस्तार

नए वर्ष के स्वागत के लिए पूर्व संध्या पर जश्न का आनंद उठाना चाहते हैं या फिर 35 हजार रुपये के जुर्माने के साथ जेल। यह खुद लोगों को तय करना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व शरारत करने वालों को पकड़ने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सिर्फ नई दिल्ली जिले मेें 398 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। स्थानीय पुलिस के अलावा पीसीआर यूनिट के पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न के लिए काफी संख्या में लोगों के नई दिल्ली के कनॉट प्लेस व इंडिया गेट आदि स्थानों पर आने की संभावना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई
अगर कोई शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसका तय मात्रा से अधिक शराब की मात्रा आने पर पहली बार 1000 रुपये का जुर्माना व एक साल की जेल हो सकती है। अगर वह दूसरी बार पकड़ा जाता है तो 10000 रुपये का जुर्माना व दो साल की सजा हो सकती है। साथ ही खतरनाक ड्राइविंग का भी चालान किया जाएगा। इसके तहत पहली बार 10000 रुपये का चालान के साथ लाइसेंस जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर दूसरी बार पकड़ा जाता है तो 15 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर चालक ने तय मात्रा से ज्यादा शराब पी रखी है तो उसके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। अगर चालक ने बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पी रखी है तो वाहन को जब्त कर उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी। साथ ही परिजनों को मौके पर बुलाया जाएगा।


नई दिल्ली जिला पुलिस ने उठाए ये कदम-

  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडऩे के लिए विभिन्न चौराहों, मार्गों व होटल-पब के पास तैनात किए जाएंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी -398
  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडऩे के लिए शराब की मात्रा जानने के लिए एल्कोमीटर के साथ टीमें तैनात -20
  • 20 टीमों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं -46
  • वाहनो को टो करने के लिए क्रेन तैनात -16
  • ट्रैफिक कर्मी की इतनी टीमें मोटरसाइकिलों पर पेट्रोलिंग करेंगी-50
  • विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा व पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह आदि सीनियर ट्रैफिक अधिकारी गश्त पर रहेंगे

सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने लोगों को सलाह दी कि लोग नए साल के आगमन में एन्जॉय करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब का सेवन किया है तो वाहन न चलाए, कैब आदि से घर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed