फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new year celebration in gurgaon and precautions

गुड़गांव में है न्यू ईयर सेलिब्रेशन का प्लान तो जरूर पढ़ें ये खबर

Sat, 26 Dec 2015 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 26 Dec 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
new year celebration in gurgaon and precautions

नए साल के जश्न में किसी तरह की खलल न पड़े इसके लिए कमिश्नरी की पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस की ओर से तैयार किए गए ब्लू प्रिंट में गुड़गांव-महरौली रोड पर 12 पुलिस नाके लगाये जाएंगे। साथ में दो हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


31 दिसंबर की रात में मौज-मस्ती करने वाले पूरे होश में रहें। जरा सी भी लापरवाही की तो वह उन पर भारी पड़ सकती है। पुलिस की ओर से गुड़गांव महरौली रोड पर नो व्हीकल जोन बनाया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण ने पूरे क्षेत्र का दौरा करने के बाद 12 पुलिस नाके बनाए हैं। जहां पर केवल आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। यह नाका 31 दिसंबर की शाम चार बजे से 1 जनवरी तड़के तीन बजे तक सक्रिय रहेगा। इस रात होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो हजार जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख नाके..
दिल्ली बार्डर पर नाका, ब्रिस्टल चौक, फरीदाबाद रोड पर, इफको चौक पर एमजी रोड, लेजर वैली पार्क के पास, एंबियंश मॉल के पास, गोल्फ कोर्स रोड, सहारा मॉल के पास।

इसे भी जानें..
: गुड़गांव-महरौली रोड को 31 दिसंबर की शाम पांच बजे से रात दो बजे तक नो व्हीकल जोन बनाया गया है।
: 264 स्थानों पर स्थायी शराब परोसने की अनुमति है। कुल 400 जगह पर शराब परोसने की है अनुमति।
: 12 नाके व दो हजार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।

शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी
- 75 नाकों पर होगी चेकिंग

नए साल पर जश्न मनाने वालों पर पुलिस का सबसे ज्यादा जोर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगा। ट्रैफिक पुलिस दिल्ली को जोड़ने वाले सभी रास्तों डीसीपी ट्रैफिक बलबीर सिंह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए 75 नाके लगाए जाएंगे।


नए साल के जश्न पर होने वाली भीड़ व आयोजन को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। दो हजार से अधिक जवानों को सड़क पर उतारा जाएगा। -नवदीप सिंह, पुलिस आयुक्त, गुड़गांव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed