फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Year 2024 Delhi Police action against those who drink openly

New Year 2024: खुलेआम पीने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, केवल एक जिले में ही 36 घंटे के अंदर 192 को पकड़ा

Sun, 31 Dec 2023 09:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Dec 2023 09:30 PM IST
सार

नए साल का जश्न मनाने के दौरान यातायात नियम तोड़ने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंग करने वाले पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। नियम तोड़ने और हुड़दंग करने वाले लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
New Year 2024 Delhi Police action against those who drink openly
Delhi traffic police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल की तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दी। द्वारका जिले में पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए 192 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। सभी लोग सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब पी रहे थे।  

विज्ञापन


ज्यादातर मामलों में पुलिस ने आरोपियों को थाने से जमानत दे दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ 40-ए, एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूरे साल कुल 21547 लोगों को सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. एम हर्षवर्धन ने बताया कि नए साल के आगमन को देखते हुए पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ ड्राइव चलाई हुई थी। इसी के तहत कार्रवाई करते हए पुलिस ने द्वारका से 63, डाबड़ी से 54, नजफगढ़ से 56 और छावला से 19 लोगों को गिरफ्तार किया। उपायुक्त ने बताया कि इस साल द्वारका सब डिवीजन से 7214, डाबड़ी से 7286, नजफगढ़ से 5186 और छावला से 1861 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

 

रात आठ बजे के बाद नहीं होगी वाहनों की एंट्री
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार रात आठ बजे के बाद से नई दिल्ली इलाके के इंडिया गेट और कनॉट प्लेस में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। यह प्रतिबंध जश्न के समापन तक जारी रहेगा। 8 बजे रात के बाद कनॉट प्लेस आने वाले निजी और सार्वजनिक वाहन मंडी हाउस, बंगाली मार्केट और गोल मार्केट क्षेत्र तक ही आ सकेंगे। कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी सर्कल में केवल वैध पास वाले वाहनों को ही अनुमति होगी।

नियम तोड़ने और हुड़दंगियों पर दर्ज होगा मुकदमा
नए साल का जश्न मनाने के दौरान यातायात नियम तोड़ने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंग करने वाले पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि नियम तोड़ने और हुड़दंग करने वाले लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही इन इलाकों में चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी है। पुलिसकर्मियों को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली वासियों को नए साल की पूर्व संध्या को सुरक्षित और आनंदमय तरीके से मनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed