फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new weekly express train for mumbai to lucknow

मुंबई-लखनऊ के बीच ये नई साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस चलेगी

Fri, 24 Mar 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Mar 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
new weekly express train for mumbai to lucknow
ac train - फोटो : अमर उजाला

रेलवे ने लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक नई वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा नई दिल्ली-मोगा शताब्दी एक्सप्रेस को जींद स्टेशन पर भी ठहराव देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


एक अन्य निर्णय में रेलवे ने दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पानीपत स्टेशन से खत्म करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 22121/22122 अगले महीने के 8 अप्रैल से चलेगी। इस ट्रेन के लिए आरक्षण प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुम्बई से लखनऊ के लिए 8 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन दोपहर 1.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 22122 लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के लिए 9 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को चलेगी। लखनऊ से यह ट्रेन शाम 4:20 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में ठाणे, कल्याण, नासिक, जलगांव, भुसावल, हबीबगंज, झांसी, ऊरई व कानपुर स्टेशनों  पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ये हैं कई ट्रेनें, जो आपके लिए हैं

new weekly express train for mumbai to lucknow
file photo - फोटो : अमर उजाला

एक अन्य निर्णय में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12043/12044  नई दिल्लीमोगा-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को 27 मार्च से छह महीने के लिए प्रयोग के तौर पर जींद स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 12043 नई दिल्लीमोगा शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 9:04 जींद पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12044  मोगा-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस शाम 7.43 बजे जींद पहुंचेगी। यह ट्रेन दो-दो मिनट के लिए जींद स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 12045/12046 नई दिल्लीचंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर ठहराव देने के निर्णय को वापस ले लिया है। 16 जुलाई से यह ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर नहीं ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed