फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी के बाद साईं बाबा भी हो गए कैशलेस, स्वाइप मशीन के जरिये मिल रहा दान

Fri, 16 Dec 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 16 Dec 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
new way to charity to Sai Baba temple cashless swipe machines help
साईं मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी का प्रभाव धार्मिक स्थलों की अर्थव्यवस्था पर कितना पड़ा है, इसका पता लगाने के लिए बृहस्पतिवार को सेक्टर-61 स्थिति प्रसिद्ध र्साइं मंदिर का जायजा लिया गया। (सभी फोटोः लाल स‌िंह/अमर उजाला)

स्वाइप मशीन और चेक के जरिये दान ले रहे हैं

new way to charity to Sai Baba temple cashless swipe machines help
साईं मंद‌िर के स्वाइप मशीन को द‌िखाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधन ने माना कि शुरूआत में दिक्कत हुई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है। पेटीएम, स्वाइप मशीन और चेक से भी दान मिलना शुरू हो गया है। काफी भक्त ऐसे भी हैं, जो नए नोट दान कर रहे हैं।
new way to charity to Sai Baba temple cashless swipe machines help
साईं मंद‌िर में दान देते भक्त - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर- 61 के साईं मंदिर के सचिव आरके शर्मा का कहना कि है  500 और 1000 के नोट बंद होने का असर मंदिराें पर भी पड़ा। चढ़ावे में पचास प्रतिशत की कमी आ गई थी। भक्तों की संख्या भी आधी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
new way to charity to Sai Baba temple cashless swipe machines help
साईं मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के बाद हमने भी पुराने नोट लेना बंद कर दिया और स्वाइप मशीन और चेक के जरिये दान ले रहे हैं। शुरुआती दिनों में परेशानी हुई थी पर अब यहां की स्थिति सामान्य हो गई है।

विज्ञापन
new way to charity to Sai Baba temple cashless swipe machines help
साईं मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला

वही, परिवार के साथ मंदिर में आये भक्त आजाद ने बताया की उन्हें कोई भी असुविधा नहीं हुई। बस खुल्ले पैसों के कारण पत्नी ने थोड़ा फूलमाला लेना कम कर दिया है। रही दान की बात तो भगवान ने मांगा तो है नहीं। जो सुविधा से हो, उतना दे दीजिए । उन्होंने बताया कि लोग भंडारे कम कर रहे हैं, इसलिए मंदिर में भिखारियों की संख्या कम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed