फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New traffic rule apply in Ghaziabad for bike and car rider No helmet no petrol

आज से इस शहर में लागू हुआ 'हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट लगाओ ईंधन पाओ'

Sun, 16 Jun 2019 12:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Jun 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
New traffic rule apply in Ghaziabad for bike and car rider No helmet no petrol
फाइल फोटो
अगर आप दोपहिया या चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं तो बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के आपको पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं मिलेगा। शासन की सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने ‘पेट्रोल चाहिए हेलमेट लगाइये, सीट बेल्ट लगाओ ईंधन पाओ’ व्यवस्था शनिवार आधी रात से लागू कर दी है। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई गई, जिसके बाद लिखित आदेश जारी कर नई व्यवस्था को लागू करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


सारी व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने के लिए पुलिस व प्रशासन की तरफ से दो स्तर पर टीमें लगाई गई है। प्रशासन की टीम जिला आपूर्ति कार्यालय से जुड़े अधिकारियों के पेट्रोल पंपों पर नजर रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई पेट्रोल पंप बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के तेल देता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ पेट्रोलियम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। दूसरी टीम में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस जिले भर में उन वाहनों के चालान काटने के लिए अभियान चलाएगी जो बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के ड्राइविंग करते हुए मिलते है। 

नई व्यवस्था में अब स्कूल-मोटर साइकिल पर बैठने वाली दूसरी सवारी के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी होगी, लेकिन पहले कोशिश है कि ड्राइविंग करने वाला व्यक्ति हेलमेट पहने या सीट बेल्ट लगाए। 

जून के अंत तक शासन स्तर से सभी 550 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मी मिलने के बाद दोनों सवारियों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी कर दिया जाएगा। अगर पीछे बैठने वाले पर हेलमेट नहीं मिलता है तो उसका भी चालान काटा जाएगा। 

डीएम रितु माहेश्वरी के आदेश पर इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह की तरफ से सभी पेट्रोल पंप संचालकों को लिखित आदेश जारी किया है। 

पेट्रोल पंपों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश 
1. महिला व पुरुषों के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध हो। 
2. टायरों में हवा भरने की सुविधा अनिवार्य तौर पर प्रत्येक पेट्रोल पंप पर निशुल्क दी जाए। 
3. उपभोक्ताओं को नकद भुगतान के साथ ऑनलाइन व डिजिटल की सुविधा प्राथमिकता से दी जाए। 
4. उपभोक्ता ईंधन की गुणवत्ता व शुद्धता की जांच कर सकें इसके लिए फिल्टर टेस्ट किट अनिवार्य तौर पर उपलब्ध हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed