फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new technology for weather news

3 महीने पहले ही जान जाएंगे मौसम का हाल

Tue, 18 Feb 2014 07:58 AM IST
सोमदत्त शर्मा/ अमर उजाला, नोएडा
सोमदत्त शर्मा/ अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 18 Feb 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
new technology for weather news

अब जल्द ही बारिश और सूखे की सटीक जानकारी महीनों पहले मिलने लगेगी। साथ ही उत्तराखंड जैसी वर्षा महाप्रलय के बारे में भी महीनों पूर्व घोषणा की जा सकेगी।

विज्ञापन


‘कपल मॉड्यूल’ और ‘सेवियर वेदर’ नाम से बनाई गई योजना पर देश के वैज्ञानिकों ने विदेशी वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कार्य करना शुरू कर दिया है।

पिछले समय में जहां मौसम विभाग बारिश, सूखे आदि को लेकर संभावना जाहिर करता था वहीं, अब सात दिन पहले मौसम की सटीक जानकारी देता है। लेकिन आने वाले समय में महीनों पहले इसकी सटीक घोषणा करना संभव होगा। इससे कृषि प्रधान देश के किसान बारिश के आधार पर फसल की बुआई कर सकेंगे।
विज्ञापन


‘कपल माड्यूल’ और ‘सेवियर वेदर’ योजना को लेकर नेशनल सेंटर ऑफ मीडियम रेंज वेदर फोरकास्टिंग (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) और नेशनल सेंटर फॉर इन्वायरन्मेंटल प्रेडिक्शन (एनसीइपी) में काम हो रहा है। इसके तहत एनसीएमआरडब्ल्यूएफ में स्थानीय वैज्ञानिकों के साथ यूके के वैज्ञानिक और एनसीइपी में देश के मौसम वैज्ञानिकों के साथ यूएसए के वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत ओसियन और एटमोसफेयर के डाटा को मर्ज कर विश्लेषण किया जा रहा है। जबकि अभी तक एटमोस्फेयर और ओसियन के डाटा का अलग-अलग अध्ययन किया जाता था। डाटा विश्लेषण के लिए 350 टेराफ्लोप का सुपर कंप्यूटर केंद्रों पर आ गया है जो कि जुलाई से कार्य करना शुरू करेगा।


एनसीएमआरडब्ल्यूएफ की निर्देशिका डॉ. स्वाति बसु ने बताया कि महीनों पहले मौसम की सटीक जानकारी करने को लेकर काम चल रहा है।

2017 तक हम 15 दिन से तीन महीने पहले तक मौसम की सटीक घोषणा करने में सक्षम होंगे। साथ ही सेवियर वेदर की सफलता के बाद उत्तराखंड जैसी आपदा, तूफान, भारी वर्षा जैसी घटनाओं की भी महीनों पूर्व सटीक भविष्यवाणी कर सकेंगे।

एनसीएमआरडब्ल्यूएफ के पहले निदेशक डॉ. रतन दत्ता ने बताया कि ओसियन से मिलने वाले डाटा को पहले अहम नहीं माना जाता था। लेकिन हाल ही में हुए शोध कार्यों से मालूम हुआ है कि ये मौसम की सटीक जानकारी के लिए अहम हैं, इसके बाद इनके विश्लेषण का कार्य शुरू हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed