फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new subway for moti bag metro station

मेट्रो स्टेशन की राह आसान बनाएगा सब-वे

Mon, 31 Mar 2014 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Mar 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
new subway for moti bag metro station

दिल्ली के राव तुलाराम मार्ग व रिंग रोड के व्यस्त चौराहे पर मेट्रो पकड़ने के लिए सड़क पार करने में दिक्कत नहीं होगी। मोती बाग मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को सीधे जोड़ने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सब-वे बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इससे न्यू मोती बाग व शांति पथ की तरफ से स्टेशन में आवागमन करने वालों को दिक्कत नहीं होगी।

डीएमआरसी के अनुसार, सत्तर मीटर लंबे सब-वे को मेट्रो स्टेशन को लिफ्ट से भी जोड़ा जाएगा। स्टेशन मेट्रो फेज 3 के सबसे लंबे मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर पर है। इसका निर्माण मोती बाग फ्लाईओवर के समानांतर किया जा रहा है जिससे न्यू मोती बाग की ओर से यात्रियों के लिए प्रवेश-निकास नहीं बनाए जा सके हैं।
विज्ञापन


हालांकि, राव तुलाराम मार्ग और आरकेपुरम सेक्टर-12 की तरफ से दो निकास व दो प्रवेश बनाए गए हैं। सब-वे का निर्माण मई में शुरू होगा जो नौ महीने में पूरा कर लिया जाएगा। सड़क पर वाहन चालकों को दिक्कत कम हो इसलिए निर्माण में बॉक्स पुशिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी प्रवक्ता का कहना है कि फेज 3 के निर्माण में कई जगह सब-वे और प्रवेश-निकास निर्माण में बॉक्स पुशिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा। मोती बाग स्टेशन से पूर्व आईटीओ पर भी तकनीक अपनाई जा रही है। इसके अलावा डाबड़ी मोड़, पंचशील पार्क, चिराग दिल्ली, नेहरू प्लेस स्टेशनों पर यह तकनीक अपनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed