{"_id":"5898ba384f1c1b8952378ad4","slug":"new-special-trains-new-routine","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने शुरू की कई नई स्पेशल ट्रेनें, नए रूट भी होंगे शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने शुरू की कई नई स्पेशल ट्रेनें, नए रूट भी होंगे शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें गोरखपुर-मुंबई, छपरा-आनंद विहार, लखनऊ-आनंद विहार सहित अन्य रूटों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा रेलवे ने चार जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-गोरखपुर सुपरफास्ट जनसाधारण ट्रेन कुल 26 फेरे लगाएगी। गोरखपुर से यह ट्रेन (02597) 1 अप्रैल से 24 जून के बीच हर शनिवार सुबह 8:25 पर चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन (02598) मुंबई से हर रविवार गोरखपुर के लिए चलेगी। यह ट्रेन बरास्ता खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह छपरा-आनंद विहार के बीच चलने वाली ट्रेन 2 अप्रैल से चलाई जाएगी। ट्रेन (संख्या 05101), 25 जून तक छपरा से हर रविवार शाम 4 बजे चलेगी। जबकि आनंद विहार से 05102 यह जनसाधारण ट्रेन छपरा के लिए दोपहर 1:55 बजे हर सोमवार रवाना होगी। यह ट्रेन वाया गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, फैजाबाद, शाहगंज, आजमगढ़, मुहम्मदाबाद, मऊ, बरेली चलेगी।
विज्ञापन
लखनऊ के लिए एक अन्य ट्रेन (04203/04204) आनंद विहार से चलेगी। लखनऊ से 9 व 14 मार्च को यह ट्रेन शाम 7:30 बजे चलेगी। आनंद विहार से लखनऊ के लिए 10 व 15 मार्च को यह ट्रेन शाम 6:25 बजे चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन बरेली, मुराबाद और गाजियाबाद ठहरेगी।
इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जयपुर-लखनऊ-जयपुर (19715/19716 ) ट्रेन, श्रीगंगासागर-हरिद्वार-श्रीगंगासागर इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-फजिल्का-दिल्ली (14731/14732 ) एक्सप्रेस, बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेड़ (24888/24887) लिंक एक्सप्रेस में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है।