{"_id":"688387230ef20141e30c4a1a","slug":"new-session-begins-in-du-from-august-1-strict-action-will-be-taken-against-ragging-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-98776-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में एक अगस्त से नए सत्र की शुरुआत, रैगिंग पर रहेगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में एक अगस्त से नए सत्र की शुरुआत, रैगिंग पर रहेगी सख्ती
विज्ञापन
दिशा-निर्देश जारी, रैगिंग करने पर निलंबन, निष्कासन सहित दाखिला और डिग्री भी हो सकती है रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत एक अगस्त से होने जा रही है। डीयू परिसर व कॉलेजों में किसी प्रकार की रैगिंग की घटना ना हो इसके लिए प्रशासन इस बार भी सख्त है। रैगिंग रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नियमों के अनुसार रैगिंग करने पर निलंबन, निष्कासन, परीक्षा परिणाम रोकने की कार्रवाई हो सकती है। इसके साथ ही छात्र का दाखिला और डिग्री भी रद्द की जा सकती है।
डीयू ने नए सत्र की शुरूआत से पहले रैगिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि रैगिंग करना एक अपराध है और दोषियों पर यूजीसी के नियमों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीयू ने कॉलेजों व विभागों को कहा है कि वह सभी छात्रों, हॉस्टल में रहने वाले छात्रों, उनके माता-पिता (अभिभावकों) से एक शपथ पत्र लें। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यूजीसी ने शपथ पत्र की ऑनलाइन सुविधा के लिए एक वेब पोर्टल शुरू किया है। यह शपथ पत्र दोनों में से किसी भी वेबसाइट http://www.antiragging.in, http://www.amanmovement.org से भरा जा सकता है।
डीयू ने दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि नाटक, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी इस प्रकार नियोजित की जाए जिससे छात्र रचनात्मक रूप से उसमें शामिल हों। दरअसल नया सत्र शुरु होने के एक माह तक रैगिंग की घटनाएं होने की आशंका रहती है। इसके मद्देनजर डीयू की ओर से कॉलेज, विभाग व हॉस्टल में रैगिंग संबंधी गतिविधियां रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। कॉलेज को कहा गया है कि एंटी रैगिंग कमेटी बनाएंगे। कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय के बाहर सील बंद शिकायत पेटी रखनी होगी। प्राप्त होने वाली शिकायतों पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी होगी। कॉलेज, विभागों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जाति, लिंग, धर्म के आधार पर किसी भी छात्र को परेशान न किया जाए। इस संबंध में कार्रवाई करना अधिक महत्वपूर्ण है। बिना आईकार्ड के छात्र की परिसर में अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
रैगिंग होने पर यहां करें संपर्क
.
कॉलेजों में शिकायत पेटी की व्यवस्था
. 24 घंटे का एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर-1800-180-5522
. नार्थ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रूम का नंबर-27667221
. साउथ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रूम का नंबर-011-24119832
. हिम्मत एप का प्रयोग करें, कैंपस सिक्योरिटी व्हीकल, एसएचओ मौरिस नगर नंबर 8750870128