फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new route of metro magenta line will reach to terminal one to easy delhi ncr

अब उड़ान भरने में नहीं होगी देरी, इस मेट्रो लाइन की मदद से सीधा पहुंचेंगे टर्मिनल 1

Fri, 25 May 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 May 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
new route of metro magenta line will reach to terminal one to easy delhi ncr
file photo

अब घरेलू उड़ान भरने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि अगले मंगलवार से दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 तक जाएगी। 

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज(सांकेतिक रास्ता) भी लगने शुरू हो गए हैं, जिससे लोगों को रूट समझने में परेशानी न हो। मजेंटा लाइन के माध्यम से जनकपुरी वेस्ट से कालकाजी मंदिर तक चलने यात्रियों का सफर भी आसान हो गया है। इसमें एयरपोर्ट स्टेशन का भी नाम दर्ज है, जिसे 29 मई से सभी के लिए खोला जा रहा है। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

new route of metro magenta line will reach to terminal one to easy delhi ncr
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट पर रेलिंग लगाने का काम शुरू हो चुका है। यात्रियों की सुविधा के लिए एराइवल टर्मिनल पर साइनेज भी लगेंगे। 

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि रास्ते पर टाइल्स लगाने का काम शुरू हो चुका है। इस नए मेट्रो स्टेशन के तीन एंट्री/ एग्जिट पॉइंट होंगे। इसमें गेट नंबर 2, 1 डी के पास और गेट नंबर 3, 1 सी के पास होगी।

जनकपुरी पश्चिम से कालकाजी मंदिर मेट्रो कारिडोर 25.6 किलोमीटर लंबा है। इसे केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 28 मई को नेहरू एनक्लेव से झंडी दिखाकर शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed