फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New roads and drains inaugurated in Pitampura, development work picks up pace

Delhi NCR News: पीतमपुरा में नई सड़कें और नालों का लोकार्पण, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया, क्षेत्र में टॉयलेट ब्लॉक से लेकर मल्टी-लेवल पार्किंग तक तेजी से हो रहे कार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पीतमपुरा और शालीमार बाग इलाके में चल रही विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में क्षेत्र पूरी तरह विकसित होगा और कोई काम अधूरा नहीं रहेगा।
शालीमार बाग के केयू, एफयू, ईडी और एनडी ब्लॉकों में नई सड़कें, नालियां, फ्रंट और बैक लेन बनकर तैयार हो चुकी हैं। इससे लोगों को बेहतर व सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिलेगी। पीडब्ल्यूडी नई बाउंड्री वॉल भी तैयार कर रहा है। मुख्यमंत्री जीपी ब्लॉक सेवा बस्ती भी पहुंचीं, जहां उन्होंने शौचालय ब्लॉक, अटल कैंटीन, आरोग्य मंदिर, पेयजल एटीएम व अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की और इन्हें जल्द चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में मल्टी-लेवल पार्किंग, कम्युनिटी हॉल, ऑडिटोरियम, पार्कों का जीर्णोद्धार और डीडीए मार्केट के संवारीकरण जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed