{"_id":"26d8f674c811e2b2660f88c27f3e3560","slug":"new-rapid-metro-station-inaugrated-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड मेट्रो: दिल्ली से साइबर पार्क आना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड मेट्रो: दिल्ली से साइबर पार्क आना होगा आसान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 06 May 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड मेट्रो के अंतिम स्टेशन का बुधवार को उद्घाटन हो रहा है। इससे दिल्ली से डीएलएफ और साइबर पार्क पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
स्टेशन का नाम इंडसइंड साइबर सिटी रखा गया है। यह गुड़गांव के सबसे व्यस्त स्थान पर केंद्रित है। इंडसइंड साइबर सिटी स्टेशन रैपिड मेट्रो का सबसे विशेष और वीआईपी स्टेशन होगा। यहां वो लोग काम के लिए आते हैं जो अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस सहित न जाने कितने देशों को अपनी सेवाएं देते हैं।
इंडसइंड साइबर सिटी स्टेशन शहर के कॉरपोरेट हब को दो दिशाओं से जोड़ता है। एक तरफ आईटीईएस-बीपीओ का हब साइबर पार्क तो दूसरी तरफ शिप बिल्डिंग का इलाका आता है। यह रैपिड मेट्रो के इस स्टेशन से फुट ओवरब्रिज के माध्यम से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
इस स्टेशन के उद्घाटन के साथ ही रैपिड मेट्रो प्रबंधन के प्रथम चरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज के काम पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। फिलहाल, रैपिड मेट्रो के सिकंदरपुर एक्सटेंशन का काम चल रहा है। रैपिड मेट्रो का यह विस्तार सेक्टर-55, 56 और गोल्फ रोड तक किया जाना है। इस फेज में भी छह स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
रैपिड मेट्रो के स्टेशन
-सिकंदरपुर
-डीएलएफ फेज-2
-वोडाफोन वेलवेडरे टावर्स
-इंडसइंड बैंक साइबर सिटी
-माइक्रोमैक्स मॉल्सरी अवेन्यू
-एयरटेल डीएलएफ फेज-3
वाईफाई सुविधा देने की तैयारी
इंडसइंड साइबर सिटी स्टेशन को पूरी तरह से वाईफाई करने की भी तैयारी चल रही है। हालांकि, अभी इसके बारे में घोषणा नहीं की गई है। संभावना है कि उद्घाटन के दिन स्टेशन को वाई-फाई सुविधा से युक्त कर दिया जाएगा। इस दिशा में रैपिड मेट्रो प्रंबंधन और एक इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी के बीच सकारात्मक बात अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।