फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New principal delhi zoo case.

मकसूद को मारना नहीं, बचाना चाहता था विजय!

Sat, 04 Oct 2014 09:48 AM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
New principal delhi zoo case.

दिल्ली चिड़िया घर में सफेद बाघ द्वारा 23 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन


इस नए खुलासे में दावा किया गया है कि दिल्ली के चिड़ियाघर में बाघ असल में 23 वर्षीय मकसूद की हत्या नहीं करना चाहता था बल्कि, वह भीड़ से उसे बचाना चाहता था।
विज्ञापन


इसके पक्ष में तर्क दिया गया है कि यह बात दिल्ली के चिड़ियाघर द्वारा पेश फोरेंसिक रिपोर्ट में भी साबित होती है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गर्दन को छोड़कर मकसूद के शरीर पर बाघ के हमले के और कोई निशान नही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में विजय नाम का यह बाघ मकसूद के साथ खेल रहा था। लेकिन इसी दौरान भीड़ ने बाघ की ओर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

भीड़ के इस व्यवहार ने बाघ को सतर्क कर दिया और उसने भीड़ के हमले से मकसूद को बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की।

बचाने की कोशिश में मारा गया मकसूद!

New principal delhi zoo case.

इस कोशिश में उसने मकसूद को गर्दन से पकड़ कर खींचा और एक एकांत जगह पर ले जाकर पटक दिया। बचाव की इस कोशिश में ही मकसूद की गर्दन पर उसका पंजा कुछ ज्यादा गहरा धंस गया और उसके गले से खून बहने लगा।

मकसूद के शरीर से ज्यादा खून बह जाने की वजह से ही उसकी मौत हो गई। हालांकि इस बारे में यह बात भी सामने आई थी कि विजय असल में मकसूद के साथ खेल रहा था।

जैसे ही भीड़ ने उसपर हमला किया बाघ वहां से जाने लगा और अपने साथ खेल रहे व्यक्ति को भी उसने साथ ले जाने की कोशिश की। इसी कोशिश में मकसूद की जान चली गई।

गौरतलब है कि दिल्ली के चिड़िया घर में 23 सितंबर को 23 वर्षीय मकसूद की मौत हो गई थी। असल में मकसूद बाघ को नजदीक से देखने के चक्कर में उसके बाड़े में गिर गया जिसके बाद बाघ द्वारा उसे गले से पकड़ कर खींचने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed