फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new numbers for testing of your name in voters list.

मतदाता सूची में नाम जांचने को नया नंबर

Wed, 26 Nov 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Nov 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
new numbers for testing of your name in voters list.

दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में अगर वोट डालना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ आपके पास मतदाता पहचान पत्र होना ही काफी नहीं है। इसके लिए अब जरूरी है कि आपका नाम भी मतदाता सूची में भी मौजूद हो। इसकी जांच के लिए दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने एसएमएस से नाम जांचने के लिए नया नंबर जारी किया है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी का नया नंबर 7738299899 है। मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर ईपिक नंबर लिखिए फिर अपना वोटर आईडी कॉर्ड नंबर लिखकर बताए गए नंबर पर एसएमएस कर दीजिए। थोड़ी देर में आपके मोबाइल पर संदेश आएगा।
विज्ञापन


जिसमें नाम शामिल होने पर आपका नाम, विधानसभा क्षेत्र और पोलिंग स्टेशन तक की जानकारी होगी। लोकसभा चुनाव तक दिल्ली चुनाव आयोग 9211728082 नंबर पर एसएमएस के जरिये यह सुविधा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों के मुताबिक अगर कोई आवेदक अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहे तो उसे ऑनलाइन जाना होगा। वह दिल्ली सीईओ की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन नंबर लिखेगा तो उसके आवेदन की मौजूदा स्थिति उसके सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed