किन्नर परेशान करे तो डायल करें यह नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ ने ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले किन्नरों की सूचना हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।
दरअसल, आगरा से दिल्ली व दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों से किन्नर जबरन वसूली करते हैं।
इस बात की शिकायत रेलवे सुरक्षा बल को अक्सर मिलती रहती है। लेकिन समय पर जानकारी नहीं मिलने से किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।
ये है हेल्पलाइन नंबर
अब दिल्ली के रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ से किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस पर आरपीएफ ने चुनाव के दिन तीन-चार गाड़ियों की जांच कर तीन किन्नरों को अवैध उगाही करते हुए गिरफ्तार किया था।
आरपीएफ थाना प्रभारी पीके वर्मा ने कहा कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से किन्नर यदि कहीं वसूली करते हैं अथवा बदसलूकी करते हैं तो इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर-1322 पर दें।