{"_id":"5bb55f0f867a557ff265f344","slug":"new-health-scheme-kejri-care-for-1-25-crore-delhiites","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: दिल्ली के सवा करोड़ लोगों के लिए अब 'केजरी केयर', मिलेगा 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: दिल्ली के सवा करोड़ लोगों के लिए अब 'केजरी केयर', मिलेगा 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Oct 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत का लाभ दिल्ली में नहीं मिलने से मायूस लोगों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान दिखाई देगी। दिल्लीवासियों के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ी सौगात देने का निर्णय लिया है। जल्द ही दिल्ली के सवा करोड़ लोगों को 'केजरी केयर' के तहत पांच लाख रुपये वार्षिक स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा का लाभ मिल सकेगा। इस योजना की घोषणा अगले वर्ष की शुरुआत में मुख्यमंत्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोदी केयर की भांति दिल्ली में भी अलग से आम आदमी स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा योजना लागू होगी। हालांकि इस योजना का विस्तार दिल्ली में बड़े रूप में होगा। केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत करीब 30 लाख लोगों का चयन किया था। जबकि अब दिल्ली सरकार सवा करोड़ के आसपास लोगों का चयन करके उन्हें स्वास्थ्य बीमा देने जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कागजी खाका खींचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह होगी योजना
दिल्ली सरकार से स्वास्थ्य विभाग को मिले निर्देशानुसार आयुष्मान भारत के तहत वर्ष 2011 में हुई जनगणना के आधार पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सूची थी। इस सूची में करीब 25 लाख लोग ही लाभ पात्र थे। लेकिन दिल्ली सरकार बिजली के कनेक्शन और राशन कार्ड के आधार पर लोगों का चयन करेगी। इसके लिए बाकायदा बिजली और खाद्य आपूर्ति विभाग से जानकारी भी मांगी गई है। अनुमान है कि करीब एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
2 किलोवाट तक के कनेक्शन पर मिलेगा लाभ
स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. कीर्तिभूषण का कहना है कि केजरी केयर का लाभ लोगों को दो विकल्प के जरिए मिलेगा। पहला विकल्प राशन कार्ड होगा और दूसरा 2 किलोवाट या उससे कम के बिजली उपभोक्ता होंगे। इसमें पांच लाख रुपये का सालाना बीमा मिलेगा और इसके लिए बिजली बिल और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड की शर्तों के तहत ही लोगों को लाभ दिया जाएगा।
दिसंबर से फरवरी के बीच आएगी योजना
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इस योजना का लाभ दिल्ली वालों को कब से मिलना शुरू होगा? इस पर डॉ. कीर्ति भूषण ने बताया कि अभी एक महीने में योजना की पूरी फाइल तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद सरकार इस पर विचार करने के बाद दिसंबर तक इसे लागू करने का निर्णय लेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिसंबर 2018 से फरवरी 2019 के बीच दिल्ली वालों को इसका लाभ मिलना शुरू हो सकता है।