फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New guests arrive at the zoo, increasing biodiversity

Delhi NCR News: चिड़ियाघर में नए मेहमानों की दस्तक, बढ़ेगी जैव विविधता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
- पटना से आए दुर्लभ वन्यजीव, एक्सचेंज प्रोग्राम से संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में इन दिनों नई हलचल देखने को मिल रही है। पटना चिड़ियाघर के साथ चल रहे वन्यजीव एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दुर्लभ प्रजातियों का एक दल सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंचा है। इस पहल को दर्शकों के लिए आकर्षण के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को पटना से लाए गए वन्यजीवों में दो जोड़े भारतीय ग्रे भेड़िये, एक बाघ, चार घड़ियाल, दो धामन सांप और दो कॉमन बार्न आउल शामिल हैं। फिलहाल सभी जानवरों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ उनकी स्वास्थ्य स्थिति और व्यवहार की निगरानी कर रहे हैं। पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने के बाद ही इन्हें दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।


वहीं, इस आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत दिल्ली चिड़ियाघर से भी कई दुर्लभ प्रजातियां पटना भेजी गई हैं। 14 अप्रैल को भेजे गए दल में संगाई हिरण, सफेद बाघ, पेंटेड स्टार्क, ग्रेट व्हाइट पेलिकन और काला मृग शामिल हैं। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों से प्रजातियों के संरक्षण, प्रजनन और आनुवंशिक विविधता को बनाए रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed