{"_id":"6a99ab35e6b4c3a3f20e5e0a","slug":"new-executive-committee-of-shri-vaishya-agarwal-sabha-nuh-constituted-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115173-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: श्री वैश्य अग्रवाल सभा नूंह की नई कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: श्री वैश्य अग्रवाल सभा नूंह की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। श्री वैश्य अग्रवाल सभा नूंह की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आर्य समाज मंदिर नूंह में आयोजित बैठक में समाज के सदस्यों ने आपसी सहमति से नई टीम का चयन किया। इसमें मनोज मंगला (मलाई वाले) को सभा का प्रधान नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी में देवेंद्र कुमार गुप्ता और पंकज गुप्ता को उपप्रधान, गुलशन जैन को महामंत्री, कमल बंसल को सचिव तथा हेमंत कुमार गर्ग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नितिन सिंगला को मीडिया प्रभारी और रूपराम गर्ग को संरक्षक चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, विकास और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सभा के माध्यम से समाज को एकजुट करने के साथ सामाजिक एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित करने के साथ उनका मुंह मीठा भी कराया गया। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला।